आज बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट और गुड लुकिंग अभिनेता अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर के पापा मिस्टर इंडिया ‘अनिल कपूर’ की। राम लखन फिल्म में लखन के रूप में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाले अनिल 61 की उम्र में भी 16 के दिखते हैं। उनको देखकर आज भी कोई ये नहीं कह सकता कि वह एक 32 साल की बेटी के पिता है। 61 साल की उम्र में भी अनिल अपनी बेटी सोनम से कई ज्यादा यंग दिखते हैं।

‘मिस्टर इंडिया’ ने दिलाई प्रसिद्धि

Anil Kapoor 124 दिसंबर 1959 को मुंबई के चेंबूर इलाके की छोटी सी बस्ती में जन्में अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1979 में प्रदर्शित ‘हमारे तुम्हारे’ फिल्म से की थी, हालांकि इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। इस फिल्म में भले ही अनिल दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब साबित नहीं हुए हो, लेकिन 1987 में प्रदर्शित अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ से उन्होंने फिल्म प्रेमियों के दिल में अपनी छाप छोड़ दी। फिल्म देखने के बाद लाखों युवा ये सपना देखने लगे कि काश उनको भी एक ऐसी जादुई घड़ी मिल जाए, जिससे वह गायब होकर इस दुनिया को एक अलग नजरिए से देख सके।

बेटा फिल्म से जीते लाखों मां के दिल

Anil Kapoor 2वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘बेटा’ को अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार किया जाता हैं। इस फिल्म में बेटे के रूप में अनिल कपूर ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते की परिभाषा ही बदल कर रख दी। अनिल का अपने मां के प्रति निस्वार्थ प्रेम, दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब साबित हुआ। ‘खुशियों का दिन आया हैं, जो मांगा वो पाया है’,  गाने ने सभी को रोने पर मजबूर कर दिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=RYS1GUYNSbY

गैराज में गुजरा बचपन

Anil Kapoor 3अनिल कपूर फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर के बेटे हैं। आज अनिल कपूर की गिनती टॉप एक्टर्स में की जाती है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब अनिल कपूर का पूरा परिवार पैसों की तंगी की वजह से गैराज में रहा करता था। पैसों की किल्लत से झूंझते हुए उन्होंने 12 साल की उम्र में फिल्म ‘तू पायल मैं गीत’ में अभिनय किया, जिसमें वह शशि कपूर के बचपन का किरदार निभा रहे थे। हालांकि फिल्म कुछ कारणों से रिलीज नहीं हो पाई, जिसके बाद अनिल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

25 की उम्र में रचाया विवाह

अनिल कपूर ने अपनी जिंदगी के उस मोड़ पर शादी की, जब वह संघर्ष से गुजर रहे थे। 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की, जिनसे उनके तीन बच्चे- सोनम कपूर, हर्षवर्धन और रिया कपूर हैं।

37 साल किया फिल्मी जगत पर राज

Anil Kapoor 4अपने 37 साल के फिल्मी करियर में अनिल कपूर ने कर्मा, तेजाब, लाडला, बेटा, राम लखन, विरासत, जुदाई, पुकार, परिंदा, नायक, जमाई राजा, जाबांज, नो एंट्री, वेलकम, लम्हे, हम आपके दिल में रहते हैं, किशन कन्हैया, बीवी नम्बर-1, रेस, रेस-2, 1942 अ लव स्टोरी, घरवाली-बाहरवाली, घर हो तो ऐसा, शूटआउट एट वडाला, ईश्वर और मुबारकां जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। वह एक वर्सटाइल एक्टर है, जो हर तरह का किरदार निभाने में सक्षम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here