आमिर खान-करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘Laal Singh Chaddha’ इस दिन OTT पर होगी रिलीज

फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

0
303
Laal Singh Chaddha
आमिर खान-करीना कपूर स्टारर फिल्म 'Laal Singh Chaddha' इस दिन OTT पर होगी रिलीज

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

Laal Singh Chaddha सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स सिनेमाघरों में रिलीज करने के 9 हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज करेंगे। जिसे सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि लाल सिंह चड्ढा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म बैसाखी 14 अप्रैल, 2022 के अवसर पर रिलीज होने वाली थी।

Laal Singh Chaddha Aamir Khan
‘Lal Singh Chaddha’

फिल्म में भारतीय इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाएं जैसे इमरजेंसी, ऑपरेशन ब्लू स्टार, 1983 वर्ल्ड कप और 1999 कारगिल युद्ध भी दिखाया गया है। आपको बता दें यह फिल्म ऑस्कर हॉलीवुड फिल्म “Forest Gump” (1994) का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में लाल सिंह चड्ढा का रोल करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में लाल सिंह चड्ढा दूसरे बच्चों से अलग हैं।

लाल सिंह चड्ढा के बारे में

अद्वैत चव्हाण द्वारा निर्देशित Laal Singh Chaddha टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे आमिर खान, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें:

रिलीज हुआ ‘Laal Singh Chaddha’ का नया सॉन्ग, आमिर खान की फिल्म का दूसरा ट्रैक सुकून देने वाला है

Payal Rohtagi Sangram Wedding: एक दूजे के हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, सामने आई शादी की तस्वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here