Happy Birthday Anil Kapoor: जब पैसे नहीं होने की वजह से अभिनेता ने किया था सुनीता के साथ बस का सफर

0
868
Anil Kapoor 5
Happy Birthday Anil Kapoor

Happy Birthday Anil Kapoor: बॅालीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर हिन्दी सिनेमा के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत शोहरत और खूब नाम कमाया है। पैसे की बात करे तो आज वो करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। आज उनका जन्मदिन है इस अवसर पर हम उनकी जिंदगी में हुए संघर्ष के बारे में बताने जा रहे हैं।

Anil Kapoor के पास बचपन में सोने के लिए भी जगह नहीं हुआ करती थी

आपको बता दें कि जब अनिल कपूर छोटे थे तब वह बहुत गरीबी में जिए थे। उनके पास सोने तक की भी जगह नहीं हुआ करती थी। अनिल कपूर का जन्म मुंबई में हुआ उनके पिता सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor)फिल्म प्रोड्यूसर थे। लेकिन उनका काम कुछ खास नहीं चलता था यहां तक कि उनके पास परिवार के पालन-पोषण के लिए पैसे नहीं थे। अनिल कपूर के दो भाई बोनी कपूर और संजय कपूर हैं।

Anil Kapoor 3
Anil Kapoor

पिता के पास घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे ऐसे में उनको अनिल, बोनी, संजय को पालना था। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में रहने की वजह से सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor) को राज कपूर ने अपने घर के गैराज में रहने का मौका दिया था। बता दें कि राज कपूर और सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor रिश्तेदार थे।

कुछ दिन बीत जाने के बाद उनके हालात धीरे- धीरे ठीक होने लगे थे और वह अपने पूरे परिवार के साथ मिडिल क्लास इलाके में रहने लगे थे। पिता फिल्म प्रोड्यूसर थे इसलिए Anil Kapoor भी फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाना चाहते थे। शुरू से ही उनका रुझान फिल्मों की तरफ रहा फिल्मों में आने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की। आपको बता दें कि जब अनिल कपूर फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल कर रहे थे तभी उनकी लाइफ में मॉडल सुनीता की एंट्री हुई। अनिल सुनीता से प्यार करने लगे थे लेकिन उनके पास डेट पर जाने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे तब वह बस से सफर करते थे। उसके बाद दोनों धीरे- धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे और 19 मई साल 1984 को अनिल ने सुनीता से शादी कर ली थी। 


यह भी पढ़ें: Salman Khan ने की ‘Bajrangi Bhaijaan 2’ के सीक्वल की अनाउंसमेंट, इस फेमस डायरेक्टर के पिता लिखेंगे स्क्रिप्ट

‘एशिया के सुकरात’ कहे जाने वाले Periyar कौन थे? जानिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here