बॉलीवुड में कौन किसको डेट कर रहा है यह जानने के लिए सभी बेताब रहते हैं। बीते कुछ दिनों में यह अफवाह आ रही थी की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कभी खुल कर कुछ नहीं कहा। सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अभी तक अर्जुन कपूर को अपना दोस्त बताती रही हैं।

Arjun Kapoor and Malaika Arora appear in Lakme fashion weekवहीँ इन अफवाहों के बीच लैक्मे फैशन वीक में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आए। दोनों को साथ देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों अपने रिश्ते को अब जगजाहिर करना चाहते हैं?

ऐसी खबरें आ रही थीं कि अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ समय बिता रही हैं। मलाइका और अरबाज खान के तलाक का कारण भी अर्जुन कपूर को ही माना जाता रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुई फोटो में दोनों साथ नजर आए और अर्जुन कपूर की बहन जान्हवी कपूर भी साथ नजर आ रही हैं।

सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल अपने पति अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी वे अरबाज खान के साथ कई बार घूमती नजर आईं। हालांकि, अर्जुन कपूर के साथ वे इस तरह किसी कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दी थीं।

मलाइका के तलाक के बाद यह पहला मौका है जब दोनों साथ बैठे नजर आए। मलाइका लंबे समय से अरबाज खान से अलग रह रही थीं। इस दौरान एक बार अर्जुन कपूर उनके फ्लैट से निकलते स्पॉट हुए थे। कैमरे देखकर उन्होंने जैकेट से अपना मुंह ढंक लिया था।

अर्जुन और मलाइका के अफेयर की चर्चाओं ने जब जोर पकड़ा तो मलाइका ने सफाई देते हुए कहा था कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्हें किसी रिश्ते से जोड़कर ना देखा जाए। मलाइका से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here