धार्मिक समूह डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आश्रम में रहने वाली साध्वी के रेप वाले मामले में शुक्रवार को सीबीआई के विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए यह माना कि बाबा राम रहीम पर लगा आरोप सही है। जस्टिस जगदीप सिंह ने फैसला सुनाते हुए बाबा पर कार्यवाही करने की अनुमति दी। 28 अगस्त को होगा सजा का ऐलान होगा। बाबा को सात साल की सजा हो सकती है। बाबा कोर्ट से सीधे जेल जाएंगे। इस फैसले से बाबा राम रहीम के अनुयायियों में काफी गुस्सा है हालांकि पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। ड्रोन और कैमरों से चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है।  

बता दें कि धार्मिक समूह डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम अकूत संपत्ति के मालिक हैं। इन्होंने 5 फिल्में भी बनाई है जिन्होंने अच्छी कमाई भी की थी। ये अपने अनुयायियों के बीच एक ईश्वर की तरह पूजे जाते हैं। लोगों में इनके प्रति अपार श्रद्धाभाव है। समाज में बाबा ने कई अच्छे काम भी किए हैं जैसे ये लोगों को नशामुक्त होने के लिए प्रेरित करते हैं, ड्रग्स का विरोध करते हैं। लोगों में भगवान के प्रति आस्था जगाते हैं। लोगों को जीने का राह दिखाते हैं। लोगों में सद्गुण का भाव जगाते हैं। जीवन से परेशान लोगों को जीवन जीने का तरीका बताते हैं। बेसहारा लोगों को सहारा देते हैं। लोगों का इलाज कराते हैं। इस तरह के कई अच्छे काम बाबा गुरमीत राम रहीम करते हैं। लेकिन इन अच्छे कामों के उलट इनके जीवन से कुछ स्याह पक्ष भा जुड़ा रहा है। बाबा के ऊपर आश्रम में काम करने वाली साध्वी का बलात्कार करने का आरोप है। बाबा के ऊपर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का आरोप है। डेरा सच्चा सौदा के सदस्य रहे हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा प्रमुख राम रहीम पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया था। वहीं केदारनाथ में आई बाढ़ पर गुरमीत राम रहीम ने विवादित बयान दिया था। राम रहीम ने कहा था कि ‘आपदा में विधवा हुई औरतों को सहारा देने के लिए धार्मिक समूह डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी उनसे विवाह करने के लिए तैयार हैं।’

लेकिन बात वही है कि बाबा के किए गए कल्याणकारी कामों ने आज उन्हें लाखों लोगों का फैन बना दिया है। लोग अब उनके लिए जान देने को भी तैयार रहते हैं। लेकिन भारत का संविधान अब उनके बुरे कामों का फल भी उन्हें देगा।

ये भी पढ़े: यौन शोषण मामले में बाबा राम रहीम की है सुनवाई, हरियाणा अलर्ट और धारा 144 लागू  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here