Board Exam 2022: राज्यों ने कोरोना के चलते बदले बोर्ड परीक्षा के नियम, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़े Latest Updates

0
678
Board Exam 2022
Board Exam 2022

Board Exam: कोविड मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर काफी उथल-पुथल बनी रही है। कई राज्यों ने परीक्षाएं रद्द की तो कई राज्यों ने अपने परीक्षा के पैटर्न में परिवर्तन किया। जैसे CBSE Board ने इस बार परीक्षा को दो बार आयोजित किया है तो वहीं मध्यप्रदेश बोर्ड ने Take Home Pattern में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस खबर में हम बोर्ड परीक्षा की तारीख और बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी Latest Updates बताएंगे।

Board Exams 2022 Update

CBSE Board:- Central Board Of Secondary Education (CBSE) Board ने सत्र 2021-22 की 10वीं और 12वीं की बार्ड परीक्षा का आयोजन दो बार किया है, CBSE Term-1 Exam और CBSE Term-2 Exam। जिसमें CBSE Term-1 परीक्षा पूरी हो चुकी है लेकिन इसका रिजल्ट आभी जारी नहीं किया गया है। वहीं, CBSE Term-2 की परीक्षा की Official Date sheet तो अभी जारी नहीं की गयी है पर उम्मीद है कि यह परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी।

CBSE 2022

CISCE:- Council For The Indian School Certificate Examination (CICSE) की परीक्षा भी CBSE Board की तरह आयोजित की गई है। इसके Term-2 की परीक्षा भी मार्च में आयेजित होने की उम्मीद है। मौजूदा हालात के कारण अभी इसकी भी Official Date Sheet जारी नहीं की गई है।

BSEB:- Bihar School Education Board ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की Official Date Sheet जारी कर दी है। बोर्ड ने जानकारी दी कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। वहीं BSEB इंटर परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी को समाप्त होगी। BSEB 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच होंगी और कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच आयोजित करायी जाएगी। BSEB 2022 की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगी।

2Q==

Karnataka Board Exam:- Karnataka Pre-University Education Department ने भी CBSE,CICSE की तरह इस सील दो सेमेस्टर में परीक्षाएं आयोजित की थीं। Karnataka 2nd PUC Board Exam 2022 की 12वीं परीक्षा की Date Sheet जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार 12वीं की वार्षिक परीक्षा 16 अप्रैल, 2022 से 5 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

2Q==

Maharashtra Board Exam:- Maharashtra Board की 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च, 2022 से 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएंगी और 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च, 2022 से 30 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं 10वीं के Practical Exams 25 फरवरी, 2022 से 14 मार्च, 2022 तक आयोजित किए जाएंगे और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी, 2022 से 3 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी।

wceDEdm6ZDzqAAAAABJRU5ErkJggg==

MP Board Exam:- इस साल MP Board की परीक्षा Take Home Pattern में आयोजित की जाएंगी। Take Home Pattern के अंतर्गत छात्रों को पेपर से एक दिन पहले स्कूल बुलाकर Question Paper और Answer Sheet दी जाएंगी। इसके बाद बच्चों को निर्धारित तारीख पर अपनी Answer Sheets अपने Centers पर जमा करानी होंगी। Department Of Education, MP के निर्देशों के अनुसार 10वीं कक्षा के छात्रों को 28 जनवरी, 2022 को अपनी Answer Sheet जमा करनी होगी और 12वीं कक्षा के छात्रों को 2 फरवरी, 2022 तक अपनी Answer Sheet जमा करनी होगी।

9k=

Rajasthan Board Exam:- राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। 12वीं के Practical Exam जो की 17 जनवरी से आयोजित होने वाले थे उसे तत्कालीन हालात के कारण रद्द कर के 5 फरवरी, 2022 को आयेजित किया जाएगा।

9k=

UP Board Exam:- UP Board परीक्षा 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद 20 मार्च, 2022 से आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं को कराए जाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है, इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद UP Board परीक्षाओं की Official Date Sheet जारी करेगा।

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Board 2022: स्थगित किया गया बोर्ड का Practical Exam, शिक्षा मंत्री ने दी सूचना

CBSE 2022: Board के छात्रों के लिए जारी किए गए Sample Paper, यहां देखें डाउनलोड करने की Process

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here