नोटबंदी के एलान के बाद कई सितारों के बैंक खातों करोड़ों के लेने-देन की खबर आ रही है। बड़ी मात्रा में जमा की गई नकद राशि और बैंक खातों में हुए करोड़ों के इस लेन-देन में फिल्म जगत के बादशाह शाहरुख खान और करीना कपूर खान सबसे पहले पायदान पर हैं।

शाहरुख खान और करीना कपूर के खातों में हुए इस लेन-देन पर नो़टबंदी का प्रभाव  में साफ दिखाई दे रहा हैं। सबसे पहले हम करीना कपूर के खातों में हुए बदलाव के बारे में बात करेंगे।

करीना कपूर के खातों में हुए बदलाव

करीना कपूर का खाता उनकी मां बबिता कपूर से संयुक्त खाते के नाम पर है। उनका यह खाता बांद्रा पश्चिम ईलाके में है और 29 दिसंबर 2012 से चल रहा है। इस खाते  में करीना कपूर की अपनी आय 10 से 25 करो़ड़ रुपए है और बबीता कपूर की आय 50 लाख से 1 करोड़ रु है। उनके खाते में10 नवम्बर 2016 से 22 दिसम्बर 2016 के दैरान 40 लाख रु जमा किए गए।

ये राशि चलन से बाहर हुए 500 और 1000 के नोटो में थी। इस खातें में 1 अप्रैल 2016 से 22 दिसम्बर 2016 के दौरान 40 लाख नगद के अलावा 24,333 करोड़ रुपए चेक से जमा किए गए।

इसमें से चेक के जरिए 4 करोड़ 80 लाख का भुगतान किया गया जबकि एनईएफटी/आरटीजीएस के जरिए 10 करोड़ 61 लाख रु स्थानांतरित किए गए। क्योंकि इस राशि का श्रोत नहीं पता है इसलिए माना जा रहा है कि नोटबंदी के एलान के बाद खाता धारकों ने एस्पेसिफाई बैंक लोन जमा किए और इसका लेन देन किया।

शाहरुख खान के खातों में हुए बदलाव  

अब हम शाहरुख खान के खातों में हुए बदलाव के बारे में बात करेंगे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान  के खाते में 19 नवम्बर 2016 को 94 लाख रु नगद जमा किए गए थे। इसके अलावा उनके खाते में चेक के जरिए 3 करोड़ 14 लाख रु जमा किए गए। जबकि एनईएफटी/आरटीजीएस के जरिए उनके खाते में 15.75 करोड़ रु जमा हुए। इसके बाद शाहरुख के इस खाते से 11 करोड़ रु एक दूसरे बैंक में उन्हीं के खाते में जमा किय गए ।

इसमें से गौरी खान को 9 करोड़ रु दिए गए जबकी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को 4 करोड़ रु हस्तांतरण किए गए। शाहरुख खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के निर्देशक भी हैं। जनकारी के मुताबिक जो नगद जमा किया गया उनमें 500 का एक और 1000 रु का एक नोट नकली था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here