Brahmastra: डायरेक्टर Ayan Mukerji ने बताया ‘अस्त्रावर्स’ का राज

0
223
Brahmastra
Brahmastra

Brahmastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स उनको पहली बार एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर दर्शकों के लिए इनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्माताओं ने अस्त्रों और ब्रह्मास्त्र की बुनियाद पर आधारित एक बेहतरीन वीडियो जारी किया। इसे यह समझ आता है कि निर्माताओं ने इस वीडियो के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म का कंसेप्ट साझा किया है।

image 22 1

Brahmastra:  क्या था कंसेप्ट?

चार मिनट के इस कंसेप्ट में अयान मुखर्जी दर्शकों को अस्त्रों के पीछे की अवधारणा और इतिहास के साथ ही भारतीय पौराणिक कथाओं में इस ब्रह्मांड की बुनियाद को समझाने की कोशिश करते नजर आते हैं। पार्ट वन’ की कहानी की शुरुआत उन ऋषियों से होती हैं, जिन्हें ब्रह्म शक्ति से ब्रह्मांड की ज्योति मिली, जिससे अस्त्रों का जन्म हुआ था। अस्त्रों में जल में पाई जाने वाली सभी विभिन्न ऊर्जाएं शामिल हैं जैसे प्रकृति यथा पृथ्वी, वायु, अग्नि, साथ ही उनमें बंदर और बैल जैसे कुछ जानवरों की शक्तियां भी हैं।

IMAGE 44 1
pc:- Dharma Productions

Brahmastra: क्या है रणबीर कपूर की भूमिका?

ब्रह्मास्त्र को सभी अस्त्रों के स्वामी ने देवताओं का सबसे शक्तिशाली हथियार बताया है, इसलिए इसे अंतिम अस्त्र माना जाता है। फिल्म में अनोखी भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर अपनी रहस्यमय शक्तियों से अनजान हैं और वो एक  आधुनिक युग के नायक हैं।

अस्त्रों की दुनिया में वे एक चमत्कार हैं, क्योंकि वे खुद एक अस्त्र, अग्नि अस्त्र हैं। उनका नाम भी सबसे सर्वशक्तिमान और रहस्यमयी भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। अयान ने यह भी बताया कि वो भग्वान शिव को बहुत मानते हैं और वो उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा भी हैं।

IMAGE 55 2

‘ब्रह्मास्त्र’ के वीडियो में क्या बताते हैं अयान

अयान ने बताया कि यह हमें एक अनोखी स्थिति में हैं क्योंकि प्राचीन समय में जो किया गया है, आधुनिक दुनिया में, कभी भी किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। वीडियो को अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और करण जौहर के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया गया है।

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे महत्वपूर्ण कलाकार शामिल हैं।

image 66 2

दर्शकों को पसंद आएगी रणबीर-आलिया की केमेस्ट्री

ट्रेलर में रणबीर और आलिया की जबरदस्त केमेस्ट्री भी दिखाई गई है। जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। आलिया को देखते ही पहली नजर में रणबीर उन्हें अपना दिल दे बैठते हैं। तभी अचानक आलिया को रणबीर की शक्तियों का पता चलता है। जब हाथ में आग लगने के बावजूद आग उन्हें नहीं जलाती है। तब एक्टर आलिया को बताते हैं कि उनका आग से एक गहरा रिश्ता है।

अमिताभ बच्चन के साथ ट्रेलर में दिखे ये सेलेब्स

वहीं, बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। दोनों को ही ट्रेलर में जबरदस्त अंदाज में दिखाया गया है। इसके अलावा मॉनी रॉय भी अहम रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर ही देख कर दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी का अंदाजा लग जाएगा। फिलहाल अभी फिल्म के रिलीज होने के लिए सेलेब्स के फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

image 77 1

कब रिलीज होगी फिल्म?

ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

 संबंधित खबरें

Urfi Javed: क्या रस्सी से बनी ब्रा को पहना उर्फी ने? ब्रा टिकी एक डोरी पर!

Sushant Singh Rajput को लगाई गई थी ड्रग्स की लत, NCB ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए गंभीर आरोप

https://youtu.be/09ccYJ3gU9Q

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here