उत्तरप्रदेश में सोमवार से स्टेडियम में राज्य स्तरीय खोखो और वालीबाल प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इसमें 18 मंडल की टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों का शनिवार शाम से बरेली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन खिलाड़ियों को रिखी सिंह इंटर कॉलेज में रुकवाया गया है।

लेकिन यहाँ हैरान करने वाली बात यह है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने पहुंची लड़कियों को रिखी सिंह इंटर कॉलेज के उन कमरों में रुकवा दिया गया, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिसके बाद लड़कियों ने हंगामा कर कैमरे बन्द कराने की मांग की।

कॉलेज में सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हुए हैं। यह कैमरे ऑन थे। इनसे लड़कियों में खलबली मच गई। लड़कियों ने कहा कि हमारे कमरों में सीसीटीवी का चलना सही नहीं है। उनको तत्काल बंद कराया जाए। लड़कियों में के बार-बार कहने के बाद भी जब देर रात तक सीसीटीवी बंद नहीं हुए तो लड़कियों ने उनके ऊपर कपड़े डाल दिए।

इन लड़कियों ने तो CCTV पर कपड़ा दाल समाधान कर लिया लेकिन सवाल यह कि अब मच्छरों से कैसे लड़ेंगी?

दरअसल बरेली में इन दिनों जबरदस्त बुखार फैला हुआ है। इसके चलते RSO लक्ष्मी शंकर सिंह ने निगम को स्टेडियम और रिखी सिंह कॉलेज में फॉगिंग कराने के लिए पत्र भेजा था। मगर कोई भी फॉगिंग करने नहीं आया। मजबूरी में लड़कियों को मच्छरों से भरे हुए कमरों में रुकना पड़ा। स्कूल में जलभराव के कारण भी मच्छरों की तादाद कुछ ज्यादा ही थी।

वाशरूम में न पानी, न कुंडी
खेलने आई लड़कियों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। स्टेट होने के बाद भी खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं की बेहद कमी है। वाशरूम में पानी ही नहीं आ रहा था। साथ ही अंदर से कुंडी भी बंद नहीं हो रही थी। जिसके कारण लड़कियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here