Chattisgarh का मैत्री बाग हुआ गुलजार, 4 नन्‍हे शावकों ने लिया जन्‍म

Chattisgarh:मालूम हो कि साल 1997 में सफेद शेर का एक जोड़ा नंदन कानन चिड़िया घर भुनेश्वर से मैत्री बाग में लाया गया था।यहां अनुकूल वातावरण और बेहतर रखरखाव के कारण यहां सफेद बाघ की वंश लागातार बढ़ रहा है।

0
69
Chattisgarh White Tiger news
Chattisgarh White Tiger news

Chattisgarh: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट की ओर से संचालित मैत्री बाग उद्यान आजकल फिर गुलजार हो गया है। यहां डेढ़ महीने पहले जन्मे सफेद टाइगर के तीन शावकों ने जन्म लिया था।इसकी पहली तस्वीर सामने निकलकर आई है।सफेद शावकों के जन्म लेने से अब मैत्री बाग में सफेद बाघों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।मैत्री बाग में सफेद शेर रक्षा ने 3 शावकों को जन्म दिया है।

शावकों के जन्म लेने के बाद मैत्री पार्क प्रबंधन ने सुरक्षा-व्‍यवस्‍था और कड़ी कर दी है।जानकारी के अनुसार सभी को डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया है।जिसे अब मां रक्षा के साथ बड़ी सावधानी से रखा गया है।

White Tiger 3 min

Chattisgarh: डॉक्‍टर्स दे रहे ध्‍यान

Chattisgarh:मैत्री बाग उद्यान विभाग प्रबंधन के अनुसार डेढ़ महीने पूर्व मादा बाघ रक्षा ने 3 नन्हे शावकों को जन्म दिया।इनके पिता का नाम सुलतान है। इसके 1 साल पहले बाघिन रोमा ने भी एक नन्हे शावक को जन्म दिया गया था, जिसका पिता भी सुलतान ही था। शावकों के जन्म के बाद 4 माह तक नन्हे शावकों को मां के पास डॉक्टरों की विशेष देखरेख एवं निगरानी में स्तनपान एवं अन्य कारणों से डार्क रूम में रखा है।

मैत्री बाग में जन्मे नन्हे शावक भी डाक्टर की निगरानी में रखे गए हैं।उन्‍हें विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाएं दी जा रही हैं।ताकि वे हुष्ट-पुष्ट और सेहतमंद रह सकें।अब 4 महीने बाद ही शावकों को पर्यटकों के देखने के लिए रखा जाएगा।

Chattisgarh: मैत्री बाग में अब सफेद बाघ की संख्या बढ़कर 9 पहुंची

Chattisgarh:मालूम हो कि साल 1997 में सफेद शेर का एक जोड़ा नंदन कानन चिड़िया घर भुनेश्वर से मैत्री बाग में लाया गया था।यहां अनुकूल वातावरण और बेहतर रखरखाव के कारण यहां सफेद बाघ की वंश लागातार बढ़ रहा है। पहले भी मैत्री बाग में 12 से भी अधिक सफेद बाघों का प्रजनन कराया गया है।

उच्‍च प्रजनन क्षमता और वंश वृद्धि को ध्‍यान में रखते हुए पूरे देशभर में मैत्री बाग के सफेद टाइगर की बेहद मांग है। जिसे मैत्री बाग प्रबंधन ने सेंट्रल जू ऑथोरिटी के नियमानुसार देश के 05 से भी अधिक चिडियाघरों के साथ विनिमय किया है। पूर्व के 06 शेरों और 03 नन्हें शावकों को मिलाकर मैत्री बाग चिड़ियाघर में शेरों की कुल संख्या अब 09 हो गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here