Delhi Flood: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्‍ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्राइवेट और सरकारी स्‍कूल बंद

Delhi Flood: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करने पहुंचे।बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आज सुबह 7 बजे (24 घंटे) तक दिल्ली की तरफ पानी डायवर्ट किया गया।

0
87
Arvind Kejriwal on Delhi Flood and Schools
Arvind Kejriwal

Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नदी के आसपास बसे इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली सरकार इस वक्त केंद्र की मदद से राहत बचाव कार्य में लगी है।निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे इलाकों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित दिल्ली के इलाकों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।सीएम ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

Delhi Flood top news
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

Delhi Flood: बाढ़ के कारण प्लांट बंद

Delhi Flood: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करने पहुंचे।बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आज सुबह 7 बजे (24 घंटे) तक दिल्ली की तरफ पानी डायवर्ट किया गया।मालूम हो कि, कल सुबह 7 बजे 1 लाख 90 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया था। कल सुबह 8 बजे 1 लाख 72 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया।

इसके बाद कल सुबह 9 और 10 बजे 1 लाख 44 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया।कल सुबह 11 और 12 बजे 1 लाख 36 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया।कल दोपहर 2 बजे 1 लाख 30 हजार 400 क्यूसिक पानी डायवर्ट हुआ। फिलहाल मौजूदा समय में यमुना का जलस्तर 208.51 पर पहुंच गया है।

Yamuna Flood 2 min 1
Delhi Flood.

Delhi Flood: ये इलाके हुए प्रभावित

न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, पुराना यमुना पुल, निगम बोध घाट रोड, सोनिया विहार, मंडावली, पांडव नगर, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी आदि शामिल हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here