Denmark Mall Shooting: डेनमार्क के मॉल में गोलीबारी के बाद मची भगदड़, कई लोग जख्‍मी

Denmark Mall Shooting: कोपेनहेगन के पुलिस प्रमुख सोरेन थॉमासन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोलीबारी के बाद 22 वर्षीय संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

0
285
Denmark Mall Shooting
Denmark Mall Shooting

डेनमार्क के कोपेनहेगन स्थित एक मॉल में अचानक हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया।इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोपेनहेगन के पुलिस प्रमुख सोरेन थॉमासन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोलीबारी के बाद 22 वर्षीय संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। घटनास्थल से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां पर लोग दहशत में इधर-उधर भागते दिख रहे हैं।जानकारी के अनुसार मॉल में जैसे ही फायरिंग शुरू हुई अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्‍थानीय लोगों के अनुसार तीन से चार बार गोलियां चलाई गई। इसके बाद अचानक भगदड़ मच गई।

Denmark Mall Shooting
Denmark Mall Shooting

Denmark Mall Shooting: मॉल के करीब होना था कॉन्‍सर्ट

इस पूरी घटना पर मेयर सोफी हीट्रोप एंडरसन ने कहा कि अभी तक ये नहीं मालूम चल पाया कि कितने लोग घायल हैं या फिर कितनों की मौत हुई है। ध्‍यान योग्‍य है कि बीते रविवार की रात साढ़े 11 बजे ब्रिटिश पॉप स्टार हैरी स्टाइल मॉल के करीब ही रॉयल अरीना में एक बड़ा कॉन्सर्ट करने वाले थे।

जहां बड़ी संख्‍या में लोग आने वाले थे। कॉन्‍सर्ट की टिकटें भी बिक चुकी थीं। घायलों को इलाज के लिए कोपेनहेगन के बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी यहां 3 से ज्यादा मरीज इलाज करवा रहे है। आशंका है कि घायलों की संख्‍या बढ़ सकती है।इसलिए सर्जन और पैरामेडिकल स्‍टाफ को अलर्ट किया गया है।

Denmark Mall Shooting: अलर्ट मोड पर आई पुलिस

denmark 3
Denmark Mall Shooting: Police is on Alert Mode.

घटना के बाद से ही पुलिस ने एहतियातन यहां सुरक्षा-व्‍यवस्‍था बढ़ा दी है। हर संदिग्‍ध पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों से भी पुलिस लगातार जु़ड़ी हुई। पुलिस का कहना है कि हम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here