Google Map Update: गूगल मैप के इस फीचर से बचेंगे टोल के पैसे, जानें आखिर क्या है ये नया फीचर

Google Map Update: गूगल मैप का नया अपडेट रोल आउट होने वाला है। इस फीचर की मदद से आप टोल समहमधी सभी जानकारियां देख पाएंगे।

0
315
Google Map Update
Google Map Update

Google Map Update: आज के समय में आप बिना किसी परेशानी गूगल मैप की मदद से एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। गूगल मैप में एक नया अपडेट आया है जिसकी मदद से यूजर्स के लिए ट्रैवल करना और भी आसान हो जाएगा। इसके इस्तेमाल से आप अपने टोल के पैसे बचा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस फीचर को इसी महीने iPhone और Android यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

Capture 15

Google Map Update: देगा टोल से जुड़ी सभी जानकारियां

जब हम किसी नई जगह यात्रा करते हैं, तो हमें इस बात का पता नहीं होता है कि हमें कहां टोल मिलेगा, वहां का शुल्क क्या होगा और कौन सा रास्ता टोल-फ्री होगा। लेकिन इस नए फीचर में गूगल मैप यूजर्स को रास्ते में आने वाले सभी टोलों की संख्या और प्रत्येक टोल पर यूजर को कितना टैक्स देना होगा, इस बात का पता लग सकता है। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि अगर आप चाहें तो ऐसा रास्ता देख सकते हैं जो टोल-फ्री हो।

Capture 16

Google Map Update: लगभग 2,000 टोल सड़कों की होगी जानकारी

इस महीने गूगल मैप कई देशों के टोल को अपडेट करके इस फीचर को रोल आउट करने वाला है। बताया जा रहा है कि इसमें भारत, अमेरिका, जापान और इंडोनेशिया में लगभग 2,000 टोल सड़कों के लिए नई Google Map सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही गूगल मैप यूजर्स अपडेट के बाद इस बात की जानकारी भी ले सकेंगे कि किस टोल की कीमत कितनी है।

FPFMbejVkAIsJ0j?format=jpg&name=small

Google Map Update: ऐसे करना होगा इस्तेमाल

  • Toll Price फीचर जारी होने के बाद आपको अपने गूगल मैप ऐप को अपडेट करना होगा।
  • अब आपके ऐप में दाहिने कोने पर मेन्‍यू बार होगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना रूट सिलेक्‍ट करना होगा।
  • अगर आप अपने रूट पर टोल टैक्‍स नहीं देना चाहते हैं तो ‘Avoid Tolls’ का ऑप्शन चुनना होगा।
  • इसके बाद गूगल मैप आपको बिना टोल वाला रूट सजेस्‍ट कर देगा।

संबंधित खबरें:

WhatsApp New Update से अब एक से अधिक ग्रुप में मैसेज करने पर लगेगा प्रतिबंध, जानिए आखिर क्या है नया फीचर

Rupay: यहां जानिए आखिर क्या है Rupay और क्या हैं Rupay Card के फायदे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here