HDFC बैंक के मोबाइल बैंकिंग यूजर्स अपनी मौजूदा ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मौजूदा ऐप के जरिए होने वाले काम भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि आज से HDFC बैंक के ग्राहकों का मोबाइल ऐप बंद हो गया है। एचडीएफसी बैंक सुरक्षा को मद्देनजर अपने पूरे सिस्टम को अपडेट कर रहा है। इसलिए मोबाइल एप को बंद कर दिया गया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इसकी सूचना दी है। आज से आप इस ऐप के जरिये कोई भी बैंक से जुड़ा लेन-देन नहीं कर सकेंगे।

HDFC बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी इसकी जानकारी दी है। ट्वीट कर एचडीएफसी का मोबाइल बैंकिंग ऐप को 2 अगस्त तक अपडेट करने को कहा था और अलर्ट किया गया था कि अगर अपडेट नहीं किया तो 3 अगस्त से मोबाइल के जरिए ऐप से कोई भी लेन-देन करने में दिक्कत होगी। एचडीएफसी बैंक ने अपडेटेड ऐप में कई नए फीचर एड किए गए हैं। ऑनलाइन लेने-देन के मुताबिक इसे सुरक्षित बनाने पर बैंक ने ज्यादा ध्यान दिया है। HDFC बैंक के अलावा गूगल प्ले स्टोर पर एक्सिस बैंक, पीएनबी, एसबीआई, आईसीआईसीआई, यस बैंक, सिटीबैंक, कोटेक महिंद्र जैसे बैंकों की ऐप्स भी मौजूद हैं। इन बैंकों के ग्राहक भी अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इन बैंकों की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है।

                                                                                                                     एपीएन ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here