Horoscope 2023: बदलते ग्रहों का असर, जानिए साल 2023 में चमकेंगे किन राशियों के सितारे?

Horoscope 2023: ज्‍योतिषियों के अनुसार वर्ष 2023 में मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के लोगों पर ग्रहों की शुभ स्थिति बनी हुई है।इस राशि से जुड़े जातकों की जिंदगी में लाइफ में चल रही परेशानियों में सुधार दिखेगा।

0
142
Horoscope 2023 top news
Horoscope 2023 top news

Horoscope 2023: बदलते ग्रहों का असर, जानिए साल 2023 में चमकेंगे किन राशियों के सितारेनया साल 2023 का आगाज जल्‍द ही होने वाला है। नए साल में शनि, गुरु, राहु, केतु समेत अन्य ग्रहों के बदलाव का प्रभाव समय-समय पर सभी राशियों पर दिखेगा। साल के आरंभ में ही शनि के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर से शनि का प्रतिकूल प्रभाव हटेगा और इनकी लाइफ में धीरे-धीरे अनुकूलता आती जाएगी।ज्‍योतिषियों के अनुसार वर्ष 2023 में मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के लोगों पर ग्रहों की शुभ स्थिति बनी हुई है।इस राशि से जुड़े जातकों की जिंदगी में लाइफ में चल रही परेशानियों में सुधार दिखेगा। आइए जानें साल 2023 में किन-किन राशियों पर रहेगी देवी लक्ष्मी की खास कृपा?

Horoscope 2023 top hindi update
Horoscope 2023

Horoscope 2023: धर्म-कर्म में बढ़ेगी रुचि

Horoscope 2023: मेष राशि वाले जातकों का नववर्ष बेहतर रहेगा। साल 2023 में धर्म अध्यात्म के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा भी इस साल हो सकती है।पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है।

अविवाहित युवक-युवतियों के लिए इस साल विवाह का अच्छा संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से बेहतर तालमेल रहेगा। संतान सुख की चाहत भी पूरी होगी। अगर आप साझेदारी में कुछ काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह वर्ष अच्छा है।

इस साल आपकी कमाई भी अच्छी रह सकती है।सितारे बता रहे हैं कि कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से तालमेल बेहतर होगा। पद प्रतिष्ठा और प्रमोशन का लाभ भी इस राशि के लोग पाएंगे।

Horoscope 2023: मिथुन- नई उम्मीदों से भरा होगा साल- सितारों की चाल बता रही है कि मिथुन राशि वालों के लिए साल 2023 नई उम्मीद और आशा की किरण लेकर आने वाला है। इस साल मिथुन राशि वालों के घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होगा। किसी चल रहे ऋण से आप मुक्त हो सकते हैं। घर या वाहन की खरीद-फरोख्‍त कर सकते हैं।अप्रैल के बाद का समय अनुकूल रहने वाला है।पूर्व में किए गए निवेश का आपको लाभ मिलेगा। विवाह के लिए योग्य युवक -युवतियों की शादी में आ रही अड़चनें दूर होंगी।नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। बीते कुछ वर्षों से कारोबार में सुधार देखने को मिलेगा।

Horoscope 2023: तुला राशि- तुला राशि के लोगों को साल 2023 में कोई ऐसी खुशी मिल सकती है जिसे वह जीवन भर याद करेंगे। इस साल आपको करियर में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा।इस साल आपको कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। रिश्‍तेदारों और परिजनों के साथ समय बिताएंगे।सेहत के मामले में ये साल ठीक रहेगा।जीवनसाथी से आप भरपूर सहयोग पाएंगे। बच्चों को लेकर आपकी चिंताओं में भी कमी आएगी। घर में भौतिक सुखों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Horoscope 2023: धनु राशि-साल 2023 में भाग्य उत्‍तम बना रहेगा।कारोबार में प्रगति होगी, धन संपत्ति में इजाफा होगा। जमीन या घर लेने का बरसों पुराना सपना पूरा होगा।पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। संतान की चाहत भी इस साल पूरी हो सकती है। जनवरी के अंत से ही आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मकता का अनुभव होने लगेगा। रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके प्रभाव में भी गजब की वृद्धि होगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here