Ireland ने दूसरे T-20 मुकाबले में United Arab Emirates को हराया

0
287
Ireland
Ireland

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) और आयरलैंड (Ireland) के बीच खेले जा रहे दूसरे मुकाबले मे आयरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को 7 विकेट से हराया।

संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यू्एई की शुरूआत अच्छी नहीं रही। वसीम मुहम्मद 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद चिराग और चुंदंगापॉयल रिजवान भी 26 के स्कोर आउट हो गए। चुंदंगापॉयल रिजवान ने 9 और चिराग ने 16 रन बनाए। उसके बाद मुहम्मद उस्मान और बासिल हमीद ने मिलकर कुछ रन की सझेदारी की। बासिल हमीद के रूप में चौथा विकेट 45 रन के स्कोर पर गिरा। बासिल हमीद ने 14 रन की पारी खेली। बासिल हमीद के आउट होने के बाद वृति अरविंद ने उस्मान के साथ मिलकर 47 रन की सझेदारी की। 92 के स्कोर पर उस्मान आउट हो गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2021 : भारत के Umran Malik ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली, केन विलियमसन ने भी दी प्रतिक्रिया

उसके बाद 92 के स्कोर पर मुस्तफा भी आउट हो गए और 96 पर सातवां विकेट अरविंद का गिरा। उस्मान ने 35, अरविंद ने 14 रन बनाए। अंत में काशिफ दाउद ने 17, और अहमद रजा ने 12 रन बनाकर स्कोर को 123 रन तक पहुंचा दिया। संयुक्त अरब अमीरात ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। आयरलैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए कर्टिस कैंपर ने 3, मार्क अडायर ने 2, और बेंजामिन व्हाइट में 2 विकेट चटकाए।

आयरलैंड की शानदार शुरूआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत शानदार रही। पॉल स्टर्लिंग और केविन ओ ब्रायन ने पहले विकेट के लिए 90 रन की सझेदारी की। पॉल स्टर्लिंग 53 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद केविन ओ ब्रायन भी 96 के स्कोर पर आउट हो गए। केविन ओ ब्रायन ने 46 रन बनाए। उसके बाद तीसरा विकेट 115 रन पर गिरा। कर्टिस कैंपर ने 9 और गैरेथ डेलानी ने 7 रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। संयुक्त अरब अमीरात के लिए बासिल हमीद ने 3 विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

संयुक्त अरब अमीरात : अहमद रज़ा (कप्तान), बासिल हमीद, चिराग सूरी, काशिफ दाउद, मुहम्मद उस्मान, चुंदंगापॉयल रिजवान, रोहन मुस्तफा, सुल्तान अहमद, वृति अरविंद (विकेटकीपर), वसीम मुहम्मद, जहूर खान।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, केविन ओ’ब्रायन, एंडी बालबर्नी , गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, नील रॉक, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, ग्राहम कैनेडी, जोश लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2021 : SunRisers Hyderabad ने Royal Challengers Bangalore को हराया, आरसीबी की टॉप-2 की उम्मीद को लगा झटका

IPL 2021 : Rajasthan Royal के रफ्तार के नए बादशाह Kartik Tyagi की कहानी, स्टोक्स से लेकर ब्रेट ली तक कर चुके हैं तारीफ

IPL 2021 के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बाद देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here