Crime News: कानपुर में BJP नेता के भतीजे की दबंगई, पिता के सामने बेटी से सरेराह की छेड़खानी

आरोपी लड़के ने लड़की का हाथ पकड़कर आई लव यू बोलते हुए लड़की को अपनी ओर खींचा। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई...

0
195
Kanpur News
Kanpur News

Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी लड़का बीजेपी नेता (BJP Leader) का भतीजा बताया गया है। आरोप है कि छात्रा कोचिंग से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी लड़के ने उसका हाथ पकड़कर आई लव यू बोलते हुए लड़की को अपनी ओर खींचा। जानकारी के अनुसार, ये घटना पीड़िता के पिता के सामने हुई। उनके विरोध करने पर आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं, मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Kanpur molestation (प्रतीकात्मक चित्र)
Kanpur molestation (प्रतीकात्मक चित्र)

Crime News: आरोपी लड़के ने पहले भी की थी छेड़खानी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़के ने पीड़ित छात्रा के साथ पहले भी कई बार छेड़खानी की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लड़का कोचिंग आते-जाते वक्त उसका पीछा करता था। आरोपी लड़का बीजेपी के एक पार्षद का भतीजा है। वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि तिलक गुप्ता पहले भी कई बार छेड़खानी की है। इसकी शिकायत हमने आरोपी के घर वालों से भी की थी, लेकिन उन्होंने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही लड़के को ऐसा करने से मना किया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, शुक्रवार शाम को उनकी बेटी कोचिंग से पढ़कर ई-रिक्शा से घर आ रही थी। गणेश विसर्जन के कारण सड़क पर जाम लगा हुआ था और ई-रिक्शा रूका हुआ था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी लड़का अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से आकर छात्रा का जबरन हाथ पकड़ लिया। वह, छात्रा को ई-रिक्शा से अपनी ओर खींचने लगा। बताया गया की यह घटना छात्रा के पिता के सामने हुई। इस दौरान पिता ने आरोपी लड़के को रोकने की कोशिश की, तो वह दबंगई दिखाने लगे। वहीं, मौके पर और भी लोगों के आने से आरोपी अपने दोस्तों के साथ धमकी देकर बाइक से फरार हो गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

घटना के बाद पीड़िता के पिता, छात्रा के साथ कृष्णा नगर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने आरोपी लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी लड़का बीजेपी पार्षद गोपाल गुप्ता का भतीजा है। वहीं, मामले में ज्वाईंट कमिश्नर आनंद प्रकाश और डीसीपी रविंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः

Crime News: दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़, 3 शूटर गिरफ्तार

सीएम Yogi Adityanath की बड़ी कार्रवाई, होटल लेवाना अग्निकांड मामले में 15 अधिकारियों को किया सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here