उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखेंगे, इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनके साथ होंगे। भारत सरकार ने 22 नवंबर को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का एलान किया था।

इसी के साथ आज सिखों का 70 साल लंबा इंतजार खत्म होगा। सिख समुदाय के लिए करतार साहब काफी मायने रखता है। यह सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है जहां गुरुनानक देव ने अपने जीवन के 18 साल बिताए।

पाकिस्तान भी अपने इलाके में 28 नवंबर को करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर की नींव रखेगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, वहीं 5 किलोमीटर तक इलाके को सील किया गया है।

उधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कॉरिडोर के नींव रखने के कार्यक्रम में पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को न्योता भेजा है।

हालांकि, सुषमा ने इस न्योते को स्वीकारने से इनकार कर दिया है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे।

आज के समारोह में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के अलावा पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल,

पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व विजय इंदर सिंगला, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समेत अन्य कई शख्सियतें शिरकत करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here