मशहूर भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी केस पर डोमिनिका हाई कोर्ट में आज फिर सुनवाई होने वाली है। भारत चोकसी को देश लाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए भारत की तरफ से सीबीआई की टीम वहां पर बैठी है। इस टीम की अगुवाई सीबीआई ऑफिसर शारदा राउत कर रही हैं। राउत, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले की जांच की अगुवाई कर रही हैं और मेहुल चोकसी को वापस लाने के मिशन में भी अहम भूमिका में हैं।

शारदा राउत अन्य 6 अधिकारियों  के साथ डोमिनिका में हैं। यदि डोमिनिका की अदालत मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का आदेश देती है, तो उसे टीम प्राइवेट जेट के जरिए भारत लाएगी। इस टीम का पूरा नेतृत्व शारदा राउत कर रही हैं। शरदा 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

आज होने वाली सुनवाई में भारतीय टीम यह दलील पेश करेगी कि मेहुल चोकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ली थी, लेकिन उसने आज तक भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है। इसलिए वह अभी भी भारतीय नागरिक है।

भारतीय अधिकारियों ने डोमिनिका के प्रशासन के साथ कई दौर की बैठकें की हैं, सुनवाई में भारत का पक्ष मजबूती से रखा जा सके. बताया जा रहा है कि टीम ने मेहुल चोकसी की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी के साथ ईडी का हलफनामा डोमिनिका की कोर्ट के सामने पेश किया है. इन दस्तावेजों के जरिए यह बताया गया है कि चोकसी भारत का नागरिक है।

अगर यहां शारदा राउत की बात करें तो, वह क्राइम को कंट्रोल करने में काफी महिर मानी जाती है। मुबंई का दबंग इलाका कहा जाने वाला मीरा रोड़ में उनकी पोस्टिंग हुई है। उन्होंने जुर्म को काफी हद तक कम भी किया था। इसके अलावा उनकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के नांदुरबार में  हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here