Mizoram Election Results 2023: 27 सीटें जीतकर ZPM ने हासिल किया पूर्ण बहुमत, MNF की बड़ी हार, CM जोरमथांगा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

0
157

Mizoram Election Results 2023 LIVE: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सोमवार (4 दिसंबर) को जारी कर दिए गए हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटें जीतकर सूबे में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 10 सीटों पर सिमटकर सत्ता से बाहर हो गई है। सूबे में भाजपा को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिली है।

मालूम हो कि 7 नवंबर को विधानसभा की 40 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें 78.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए थे। इस चुनाव में कुल 174 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर थी।

यहां मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद जताई गई थी लेकिन ZPM को एकतरफा बेशुमार जनसमर्थन मिला। इन तीनों दलों ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने क्रमश: 23 और चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा 27 उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। यहां पढ़िए चुनावी नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

FotoJet 2023 12 04T090626.900
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम में आज मतगणना हो रही है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: सीएम जोरमथांगा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने राजभवन में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: 27 सीटें जीतकर ZPM ने हासिल की पूर्ण बहुमत

भारतीय निर्वाचन आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट 27 सीटें जीतकर सूबे में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 10 सीटों पर सिमटकर सत्ता से बाहर हो गई है। सूबे में भाजपा को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिली है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम में ZPM को मिला पूर्ण बहुमत

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं MNF ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि तीन सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। बता दें, मिजोरम में सरकार बनाने के बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का होता है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: क्या बोले ZPM के CM पद के उम्मीदवार?

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गणना जारी है। इस बीच शानदार प्रदर्शन कर रही जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, “मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है। हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।”

Mizoram Election Results 2023 LIVE: CM जोरमथांगा की हुई हार

जेडपीएम के लालथनसांगा ने आइजोल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा मुख्यमंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार जोरमथांगा को हराकर जीत हासिल की है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे -ZPM के उपाध्यक्ष

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना ने कहा, “फिलहाल हम 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुझे लगता है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।”

Mizoram Election Results 2023 LIVE: तुइचांग सीट से हारे उपमुख्यमंत्री

मिजोरम विधानसभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग सीट से हार का सामना करना पड़ा है। यहां जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा ने 909 वोटों के अंतर से उन्हें शिकस्त दे दी है। बता दें, दो राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम उम्मीदवार लालथनसांगा से पीछे हैं।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: ZPM कार्यकर्ता मना रहे जश्न

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। राज्य के चुनाव में पार्टी द्वारा शानदार बढ़त दर्ज करने के बाद सेरछिप में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पार्टी 26 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। वहीं भाजपा 3 सीटों पर बढ़त में है। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट आती हुई दिख रही है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: जोरम पीपुल्स मूवमेंट को रुझानों में बहुमत

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) वर्तमान में 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एमएनएफ सिर्फ 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 1 और बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: बड़ी जीत की ओर ZPM

ताजा रुझानों के मुताबिक, मिजोरम में ZPM बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वो 28 सीटों पर आगे हैं। वहीं MNF 9, बीजेपी 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: चुनावी नतीजों पर बोले ZPM उम्मीदवार

आइजोल वेस्ट 2 से जेडपीएम (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) पार्टी के उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार ने कहा, “पहले राउंड के दौरान मैं लगभग 2000 वोटों से आगे चल रहा हूं, लेकिन दूसरे राउंड में कुछ भी हो सकता है। हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट मिलने की उम्मीद है। मुझे भरोसा है कि ZPM 25 सीटें जीतेगी।”

Mizoram Election Results 2023 LIVE: रुझानों में ZPM को बहुमत

भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक जेडपीएम अभी राज्य की 24 सीटों पर लीड कर रही है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट सिर्फ 10 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 3 और कांग्रेस 1 सीट पर लीड में हैं।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: ZPM 20 सीटों पर आगे

40 विधानसभा सीटों में से जेडपीएम 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्ताधारी एमएनएफ सिर्फ 13 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 8 और बीजेपी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: ZPM 22 सीटों पर आगे

मिजोरम में सभी 40 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 22 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के आंकड़े को छू लिया है। वहीं, सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 11 सीटों पर आगे है और सरकार गंवाती दिख रही है। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 1 सीट पर लीड कर रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की लहर देखी जा रही है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: 18 सीटों पर ZPM आगे

शुरुआती रुझानों में जोरम पिपुल्स मूवमेंट पार्टी जबरदस्त बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इस वक्त ZPM 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एमएनएफ 13 सीटों पर आगे है। 

Mizoram Election Results 2023 LIVE: ईवीएम से डाले गए वोटों की गिनती शुरू

डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम से डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम चुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती हुई पूरी

मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है और अब ईवीएम मशीन के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: आइजोल में मतगणना को लेकर कड़े इंतजाम

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। आइजोल में मतगणना केंद्र पर तैयारियां जारी है।

Mizoram Election Results 2023 LIVE: सेरछिप मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। सेरछिप में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here