MS Dhoni ने आईपीएल 2022 के लिए शुरू किया अभ्यास, मैदान पर वापसी को लेकर तैयार हैं माही

0
275
MS DHONI
MS DHONI

Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है कि वे जल्द ही मैदान पर नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। एमएस धोनी इस बार आईपीएल 2022 में खेलते दिखेंगे। चेन्नई की टीम ने माही को रिटेन किया हैं।

MS Dhoni ने आईपीएल से पहले थामा बल्ला

भारत को सभी आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी बस अब आईपीएल खेल रहे है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें इस सीजन के लिए फिर से रिटेन किया। चेन्नई ने इस बार सबसे ज्यादा पैसों में जडेजा को रिटेन किया। धोनी ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। अब सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

MS Dhoni
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम कॉम्लेक्स में आईपीएल 2022 से पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो अपनी लय को हासिल करने के लिए लगातार अभ्यास करना शुरू कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी धीरे-धीरे अपना हाथ खोलने की शुरूआत कर रहे हैं।

संबंधित खबरें:

Team India ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, अब BCCI करेगा सम्मानित

Hardik Pandya नहीं खेलेंगे रणजी ट्रॉफी 2022 में, बडौदा ने जारी की टीम लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here