Nagaland Assembly Election 2023 में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, 6 दशक बाद राज्‍य में आधी आबादी प्रत्‍याशियों को दे रही टक्‍कर

Nagaland Assembly Election 2023 : नागालैंड विधानसभा चुनावों में सबकी नजरें चार महिला उम्मीदवारों पर टिकीं हैं। मालूम हो कि 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए यहां 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। इस बार कुल 83.63 फीसदी मतदान हुआ था।

0
120
Nagaland Assembly Election 2023: top news on Women Candidates
Nagaland Assembly Election 2023: top news on Women Candidates

Nagaland Assembly Election 2023: नागालैंड के 1963 में राज्य बनने के बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बन सकी है।पूरे छह दशक बीत जाने के बाद इन चुनावों में आधी आबादी भी पुरुष प्रत्‍याशियों को कड़ी टक्‍कर देती दिख रहीं हैं। मालूम हो कि 8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है।ऐसे मौके पर महिलाओं के नए आयाम छूना, वाकई एक अलग एहसास भी करवा रहा है।इस वर्ष महिला दिवस की थीम इनोवेशन और टेक्‍नोलॉजी फॉर जेंडर इक्‍वेलिटी रखी गई है।ऐसे अवसर पर महिलाओं का राजनीति, खेल, सेना, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा से लेकर एक सफल एंटरप्रेन्‍योर बनने तक का सफर बेहद दिलचस्‍प है।
नागालैंड विधानसभा चुनावों में सबकी नजरें चार महिला उम्मीदवारों पर टिकीं हैं। मालूम हो कि 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए यहां 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। इस बार कुल 83.63 फीसदी मतदान हुआ था।

Nagaland Assembly Election and Women Candidates News
नागालैंड में मतदान के बाद पोलिंग स्‍टेशन के बाहर युवतियां।

Nagaland Assembly Election 2023: चुनाव लड़ा, लेकिन नहीं पहुंच सकीं सत्‍ता तक

Nagaland Assembly Election 2023: गौरतलब है कि नागालैंड को 1963 में राज्य का दर्जा मिला था।इस दौरान अलग राज्‍य की विधानसभा के रूप में यहां भी महिला विधायक होनी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो सका। हालांकि तब से लेकर अब तक कई महिलाओं ने यहां चुनाव लड़ा, लेकिन वे सत्ता में नहीं आईं।
इस साल 4 महिला प्रत्‍याशी यहां से किस्‍मत आजमा रहीं हैं। उनमें एनडीपीपी की हेकानी जाखलू, कांग्रेस की रोजी थॉमसन, एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ क्रूस और बीजेपी की काहुली सेमा शामिल हैं। एनडीपीपी की हेकानी जाखलू दीमापुर-तृतीय सीट से उम्‍मीदवार हैं।

Nagaland Assembly Election 2023: 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी

Nagaland Assembly Election 2023: नागालैंड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व एक शुरू से ही बेहद विवादास्पद मुद्दा रहा है।साल 2017 में, शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के विरोध में जनजातीय निकायों द्वारा बुलाए गए बैंड के दौरान हुई झड़पों में दो लोग मारे गए थे।ये संगठन महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण वाले चुनावों का यह कहते हुए विरोध कर रहे थे।
जबकि नागा कानूनों या सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हस्तक्षेप करने वाला संसद का कोई अधिनियम नागालैंड पर लागू नहीं होगा।अप्रैल 2022 में यहां की तत्‍कालीन सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि वह नागरिक निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करेगी।

Nagaland Assembly Election 2023: बीजेपी के सत्‍ता में आने पर राज्‍यसभा पहुंची महिला

Nagaland Assembly Election 2023: हाल के वर्षों में जब से बीजेपी ने पूर्वोत्‍तर में खासा पकड़ बनाने की कोशिश की है, तो महिला उम्‍मीदवारों की संख्‍या बढ़ाने की चर्चा तेज हुईं। साल 2022 में, एस फांगनोन कोन्याक नागालैंड से बीजेपी की राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गईं। उच्च सदन में सीट पाने वाली पहली महिला बनीं।

हाल में चुनाव प्रचार के दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एनडीपीपी उम्मीदवार सल्हौतुओनुओ क्रूस के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “इतने साल बीत गए, लेकिन आज तक हमारे पास नागालैंड विधानसभा में एक महिला विधायक नहीं है।हालांकि, इस बार एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, ये समय आ गया है जहां हम केवल लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के बारे में बात नहीं कर रहे बल्कि आने वाले दिनों में राज्य की नियति का नेतृत्व करने के लिए अपनी महिला विधायकों को जिम्मेदारी देंगे।”

Nagaland Assembly Election 2023:मुख्यमंत्री की अपील
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने भी राज्य के लोगों को अपनी ये मानसिकता बदलने की जरूरत पर जोर दिया।नेफ्यू रियो ने कहा कि जमीनी स्तर की मांग के आधार पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।उन्‍हें समाज की मुख्‍य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

संबंधित खबरें

Meghalaya Assembly Election Counting। Live Updates: मेघालय में किसी को बहुमत नहीं! एनपीपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर Supreme Court का बड़ा फैसला, पैनल में ये लोग रहेंगे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here