राष्ट्रपति भवन, रोम, इटली के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आवासीय भवन है।जिसमें 300 कमरे हैं।

इसे 700 मिलियन इंटों और 3 मिलियन घन फीट पत्थरों का इस्तेमाल कर बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन का निर्माण 17 वर्षों में पूरा हुआ था इस दौरान 29000 श्रमिकों ने यहां कार्य किया।

उद्यानोत्सव नामक उत्सव हर साल यहां मनाया जाता है। जिसमें 100 से अधिक किस्मों के फूलों के साथ मुगल गार्डन को आम जनता के लिए खोला जाता है।

इसमें 750 कर्मचारी काम करते हैं जिनमें से 245 राष्ट्रपति के सचिवालय में कार्यरत हैं।

 राष्ट्रपति भवन की एक विशेषता यह भी है कि इसके खंभों में भारतीय मंदिरों की घंटियों का प्रयोग किया गया है।

राष्ट्रपति भवन में अशोका हॉल में फतेह अली शाह, फारस के कजर शासकों और कुछ चित्रों जैसे इतालवी चित्रकार कर्नलो द्वारा वन थीम आदि के अद्भुत चित्र हैं।

राष्ट्रपति से जुड़ी अन्‍य खबरें जानने के लिए यहां जुड़ें