Rajsthan Pre DElEd Result BSTC हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
162
UPSC NDA & NA Final Result 2022: NDA और NA एग्जाम वन का रिजल्ट जारी, रुबिन सिंह ने किया टॉप, लड़कियों ने किया कमाल
UPSC NDA & NA Final Result 2022: NDA और NA एग्जाम वन का रिजल्ट जारी, रुबिन सिंह ने किया टॉप, लड़कियों ने किया कमाल

Rajsthan Pre DElEd Result BSTC 2022 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर अपना रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि इस साल राजस्थान में डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 5,99,294 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मंत्री ने सोशल मीडिया पर परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि की है।

Screenshot 2022 11 01 180006
Rajsthan Pre DElEd Result BSTC

Rajsthan Pre DElEd Result BSTC 2022 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपको रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।
Screenshot 2022 11 01 175954
Rajsthan Pre DElEd Result BSTC

टॉपर ने हासिल किए 89 फीसदी अंक

इस परीक्षा में 89 फीसदी अंक हासिल कर रामदेव ने टॉप किया है। वहीं 77 फीसदी अंक के साथ विधिका जैन ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है। इस परीक्षा का आयोजन प्रारंभिक शिक्षा में टीचर बनने के दो साल के कोर्स के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर विभिन्न इंस्टीट्यूट्स उन्हें अपने यहां एडमिशन देंगे।  

काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का अलॉटमेंट होगा। काउंसलिंग के समय अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का, जिनमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं, उनका विकल्प भरना होगा। इसके बाद कॉलेज अलॉमेंट, कॉलेज रिपोर्टिंग, अपवार्ड मूवमेंट, फीस रिफंड की प्रक्रिया होगी।

इस डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट करें चेक

संबंधित खबरें:

CSIR NET 2022 Result जारी, जानिए कैसे करें चेक ?

CAT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड लिंक से लेकर एग्जाम शेड्यूल तक सभी जरूरी बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here