Saudi Arab Ramadan 2022: सऊदी अरब में जारी की गई रमजान की गाइडलाइन्स, 2 और 3 अप्रैल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना

0
3757
Saudi Arab Ramadan 2022:
Ramadan 2022:

Saudi Arab Ramadan 2022: कल से यानी 2 अप्रैल से मुस्लिमों का सबसे पवित्र महीना रमजान शुरू होने वाला है। इसको लेकर पैगेम्बर मुहमम्द के जन्म-स्थान सऊदी अरब में जबरदस्त धूम मची हुई है। रमजान को लेकर सऊदी अरब की सरकार ने कई गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और अन्य अरब राज्यों और मध्य पूर्व के देशों में रमजान 2022 का उपवास 02 अप्रैल से शुरू होगा यदि अमावस्या आज यानी 01 अप्रैल को होती है तो वरना रमजान का पवित्र महीना 03 अप्रैल से शुरू होगा।

FPOYU naMAAqt3I?format=jpg&name=small

Saudi Arab Ramadan 2022: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के मुस्लिम 02 अप्रैल को रमजान का चांद देखेंगे। इसी तरह, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस, इंडोनेशिया, मलेशिया, फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों में मुस्लिम रमजान का उपवास 02 अप्रैल या रविवार 03 अप्रैल से शुरू करेंगे।

In JWybJ?format=jpg&name=small

Saudi Arab Ramadan 2022: रमजान के महीनों में बंद रहेंगे रेस्तरां

Saudi Arab Ramadan 2022: सऊदी अरब सरकार ने यह निर्देश जारी किया है कि रमजान के दौरान सऊदी अरब के सभी रेस्तरां दिन में बंद रहेंगे। लेकिन यह सभी रेस्तरां शाम को खुल सकते हैं ताकि लोग इफ्तार के लिए इन रेस्तरां से खाना ले सकें। साथ ही यह भी निर्देश जारी किया है कि किसी भी मस्जिद में कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है। नमाज को लाइव नहीं करना है। आम शब्दों में कहें तो सरकार की ओर से नमाज के दौरान लाइवस्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी गई है।

Capture 2

Saudi Arab Ramadan 2022: करोड़ों में की गई ऊंट की नीलामी

Saudi Arab Ramadan 2022: सऊदी अरब के एक न्यूज पोर्टल के अनुसार इस साल सऊदी अरब में जिस ऊंट की सबसे महंगी बोली लगाई गई है उसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, इस ऊंट की कीमत सात मिलियन सऊदी रियाल यानी भारतीय रुपये में इसकी कीमत 14 करोड़ 23 लाख 45 हजार 462 रुपये है। इस ऊंट की शुरूआती कीमत ही 5 मिलियन यानी की 10 करोड़ 16 लाख 48 हजार 880 रुपये थी।

संबंधित खबरें:

Ramadan 2022: जानें कब शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना, आखिर क्या है सहरी- इफ्तार के नियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here