2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष लाल बहादुर शास्त्री जी की 116वीं जयंती मनाई जा रही है।

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक छोटे से गांव मुगलसराय में हुआ।

जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का बचपन गरीबी में गुजरा। भारत की आजादी के लिए लाल बहादुर शास्त्री ने विभिन्न राष्ट्रीय आन्दोलनों नमक सत्यग्रह और आसहयोग आन्दोलन में भाग लिया।

सारा देश उनके बारे में यही जानता है कि वह देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। भले ही वह एक बहुत ही क्षमतावान और प्रसिद्ध व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने सदैव अपना जीवन सादगी से जीते हुए, इसे अपनी मातृभूमि के सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

उनके कई अनमोल विचार हैं जिसे लोग आज भी पढ़ते हैं। ये विचार आज के जीवन में काफी काम आने वाले हैं।

हम शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास करते हैं, न केवल अपने लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए

lal 1

शासन का मूल विचार, जैसा कि मैं इसे देखता हूं, समाज को एक साथ रखना है ताकि यह निश्चित लक्ष्यों की ओर विकसित हो सके और मार्च कर सके

lal 2

भारत को अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ेगा, अगर एक भी ऐसा व्यक्ति बचा हो जिसे अछूत कहा जाए

lal 3

हम दुनिया में सम्मान तभी जीत सकते हैं जब हम आंतरिक रूप से मजबूत होंगे और अपने देश से गरीबी और बेरोजगारी को दूर कर सकते हैं

lal 4

हमारे देश की अनोखी बात यह है कि हमारे पास हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, पारसी और अन्य सभी धर्मों के लोग हैं. हमारे पास मंदिर और मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च हैं। लेकिन हम यह सब राजनीति में नहीं लाते भारत और पाकिस्तान के बीच यही अंतर है।

lal 5

बता दे कि, भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में अप्रैल से 23 सितंबर के बीच 6 महीने तक युद्ध चला। युद्ध खत्म होने के 4 महीने बाद जनवरी, 1966 में दोनों देशों के शीर्ष नेता तब के रूसी क्षेत्र में आने वाले ताशकंद में शांति समझौते के लिए रवाना हुए। पाकिस्तान की ओर से राष्ट्रपति अयूब खान वहां गए। 10 जनवरी को दोनों देशों के बीच शांति समझौता भी हो गया। इसके बाद उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।

मौत कैसे हुई इसका राज अभी तक नहीं खुला है। शास्त्री जी के परिवार वालों ने कई दफा इस पर सवाल खड़ा किया था पर कोई नतीजा नहीं निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here