Shimla Heavy Snowfall: शिमला में बर्फबारी बनी आफत, गाड़ियों के पहियों को बर्फ ने जकड़ा, नल का पानी जमा

0
364
Shimla Heavy Snowfall
Shimla Heavy Snowfall

Shimla Heavy Snowfall: भारत में बर्फबारी (Snowfall) का इंतजार सैलानी सालों से करते हैं। जैसी ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है सैलानी बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir ) के लिए रवाना हो जाते हैं। पर कई बार अधिक बर्फबारी जान के लिए आफत बन जाती है। ना रूकने वाली बर्फबारी पूरी यात्रा के मजे को खराब कर देती है। अब कुछ ऐसा ही हाल हिमाचल प्रदेश घूमने गए सैलानियों का है। बर्फबारी ने लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है। गाड़ियों के पहियों को बर्फ ने जकड़ लिया है। सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है।

Shimla Heavy Snowfall: स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Shimla Heavy Snowfall
Shimla Heavy Snowfall

शिमला घूमने गए शैलानियों और लोकल लोगों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि लगातार हो रहे Heavey Snowfall के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गाड़ियों पर बर्फ जमी है। घर के छतों पर भी बर्फ ही बर्फ है। ऐसे में गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं लग रहा है। सड़कों पर बर्फ जमने के कारण फिसलन बढ़ गई है। गाड़ियों के इंजन काम नहीं कर रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पहाड़ियों पर बर्फ की चादर बिछी है। लोगों का घर नहीं महज उसका रंग दिखाई दे रहा है। गाड़ियों के ऊपर बर्फ जमी है। पहिए में बर्फ जमने के कारण गाड़ी चल नहीं रही है। ट्रकों पर ऐसे बर्फ जमी है मानो कहीं से भर कर ला रहे हैं।

Shimla Heavy Snowfall: नल का पानी जमा

Shimla Heavy Snowfall
Shimla Heavy Snowfall

राजधानी शिमला में साल की पहली बर्फबारी 9 जनवरी से शुरू हो गई है। आसमान से गिरती सफेद आफत कई लोगों के लिए मुश्किल बन गई है। पर कई लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। लोग अपने परिवार के साथ बर्फ में खेल रहे हैं।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के कारण इस समय पानी जम रहा है, जिसके कारण पीने के लिए पानी की दिक्कत है। कहीं भी आवाजाही करना हो तो बर्फ के कारण चलने में दिक्कत हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं और ठंड से बच रहे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here