फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों मुंबई में हैं। वो मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए गई। बप्पा के दर्शन के लिए कंगना मराठी लुक को अपनाया था। क्वीन इसमें मराठी मुलगी लग रह हैं।

EqYy

कंगना रनौत ग्रीन कलर की मराठी साड़ी में नजर आरही हैं। इसे पैठनी साड़ी कहते हैं। ये महाराष्ट्र के औरंगाबाद की अहम पहचान है। कंगना ने बालों में गजरा के साथ मराठी लुक वाला नोज रिंग भी पहना हुआ है।

KANGANA 2 1

मिस रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल और नई नवेली भाभी-भाई के साथ बप्पा का आशिर्वाद लेने पहुंची थी। इनकी भाभी ने भी मराठी लुक को कैरी किया था।

KANGANA 3 1

मंदिर के मैनेजर हेमंत जाधव के मुताबिक, कंगना सुबह 10 बजे मंदिर दर्शन के पहुंचीं. उनके कमांडो बाहर खड़े रहे, जब तक वो अंदर रहीं।

KANGANA 4

कंगना ने गणपति बप्पा मोरया और जय महाराष्ट्र कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा- यहां (मुंबई) रहने के लिए मुझे सिर्फ गणपति की अनुमति चाहिए और मैं यहां गणपति बप्पा की अनुमति लेने आई हूं. किसी और की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

K

बता दें कि मुंबई को पीओके कहने के बाद कंगना की काफी आलोचना हुई थी। बप्पा के दर्शन के दौरान कंगना ने कहा मुंबई में रहने के लिए मुझे बप्पा की इजाजात चाहिए। यहां रहने के लिए बाकी किसी से इजाजत लेने की जरूरत नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here