Akhilesh Yadav Birthday: 50 साल के हुए अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज (1 जुलाई) अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें...

0
65
Akhilesh Yadav Birthday
Akhilesh Yadav Birthday

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज (1 जुलाई) अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बर्थडे विश करने वालों का तांता लगा है। कई राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। अखिलेश को बधाई देने वालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएसपी चीफ मायावती भी शामिल हैं। वहीं लखनऊ के कार्यालय के बाहर सपा प्रवक्ता ने भावी प्रधानमंत्री लिखकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई की होर्डिंग लगाई है।

FotoJet 87

Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर भेजे गए बधाई संदेश में प्रभु श्रीराम से उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। योगी ने ट्वीट में लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।’

वहीं, बीएसपी सुप्रिमो मायावती ने अपने ट्वीट में कहा, ‘समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें और उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनाएं।’

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here