बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी इस वक्त केरल में छुट्टिया मना रही हैं। शोर गुल से दूर प्रकृति की गोद में सनी चिल कर रही हैं। लेकिन यहां पर एक्ट्रेस का सामना क्राइम ब्रांच से हो गया। सनी लियोनी पर 29 लाख ठगी का आरोप लगा है।

दरअसल, सनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस से केरल क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में घंटों पूछताछ की। एक्ट्रेस पर 29 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

sunny

श्रेयस नाम के शख्स का आरोप है कि, सनी लियोनी ने उनसे 29 लाख रकम दो इवेंट्स के लिए ली थी, लेकिन उन्होंने इवेंट्स में आने से मना कर दिया। इस बात को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम सनी से पूछताछ कर रही है।

अब इस मामले में कोच्चि क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री सनी लियोनी का शुक्रवार की रात बयान दर्ज किया है। सनी लियोनी पर आर. श्रेयस नामक एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 29 लाख रुपए का गबन किया है।

Sunny

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार उनकी एक टीम सनी लियोनी से तिरुवनंतपुरम जिले के एक इलाके में मिली और उनका बयान दर्ज कियाl जहां सनी आगामी स्प्लिट्सविला की शूटिंग कर रही थीl 

सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो पिछली बार देवांग ढोलकिया के डायरेक्शन में बनी वेबसीरीज ‘बुलेट’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ करिश्मा तन्ना भी नजर आई थीं। इसी साल 8 जनवरी को ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here