Suresh Raina का पुराना वीडियो वायरल, IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कोई फ्रेंचाइजी ने नहीं लगाई बोली

0
358

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को संपन्न हुआ। Suresh Raina के ऊपर इस बार कोई भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाया। लेकिन सीएसके भी उनके लिए बोली नहीं लगाई, जिनके साथ वो 11 सीजन खेल चुके हैं। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए खूब पैसा खर्च किए। आईपीएल 2022 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम बना ली है। इस मेगा ऑक्शन में जो खिलाड़ी को किसी टीम ने नहीं खरीदा उसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है।

Suresh Raina इस साल नहीं खेलेंगे IPL

Suresh Raina
Suresh Raina

BCCI के सूत्रों के अनुसार 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू हो सकता है। क्रिकेट के इस महासंग्राम में 204 खिलाड़ी बिके हैं। इसके बाद रैना का पुरान वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि अगर अगले सीजन में एमएस धोनी नहीं खेलेंगे तो वो भी नहीं खेलेंगे। इस ऑक्शन में रैना को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोई फ्रेंचाइजी ने रूचि नहीं दिखाई। 2008 के बाद ऐसा दूसरा साल होगा जब वो आईपीएल खेलते दिखाई नहीं देंगे। व्यक्तिगत कारणों के चलते 2020 में यूएई में आयोजित हुए आईपीएल से अपना नाम वापस लिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस को रिटेन किया लेकिन रैना को इस बार फ्रेंचाइजी ने तब्बजों नहीं दी। अगर इस वीडियो को रैना देखेंगे तो वो मायूस जरूर होंगे। उस वीडियो में रैना कह रहे है कि अगर धोनी भाई अगले सीजन में नहीं खेलेंगे तो मैं भी नहीं खेलूंगा। हम 2008 से (सीएसके के लिए) खेल रहे हैं, अगर हम इस साल जीत गए तो मैं उन्हें अगले साल भी खेलने के लिए मनाऊंगा। मैं पूरी कोशिश करूंगा। अगर वह नहीं खेलेंगे तो मुझे नहीं लगता कि मैं किसी आईपीएल टीम के लिए खेलूंगा।

मिस्टर आईपीएल इस साल 35 साल के हो गए हैं। रैना ने धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और धोनी को अपने बड़े भाई जैसा मानते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के चार खिताब जीते हैं, जिसमें रैना ने हर बार टीम के लिए योगदान दिया है। 2021 के सीजन में वे टीम के लिए खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन वे अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, आईपीएल के इतिहास में वे चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5528 इस लीग में बनाए हैं। 

संबंधित खबरें:

बिहार के लाल Ishan Kishan ने IPL 2022 के ऑक्शन में किया कमाल, इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने किशन, बचपन के कोच ने दी बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here