फ्रांसीसी कवि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हर साल की तरह ही इस बार भी 2019 के लिए लोगों के दिलों में भय पैदा कर रही है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2019 की शुरुआत भयंकर प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ और भूकंप से होगी। आतंकवाद बढ़ेगा और मानवीय आबादी का बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह जाएगा। उनके अनुसार 2019 में तीसरा विश्वयुद्ध होगा और मानव आबादी को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी कई भविष्यवाणियां फ्रांसीसी कवि नास्त्रेदमस ने 2019 को लेकर की थीं।

फ्रांस में 16वीं शताब्दी (1503-1566) में जन्मे नास्त्रेदमस ने 400 साल पहले ही आने वाली 20 सदियों की भविष्यवाणियां कर दी थी। आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने जो भी भविष्यवाणी की थी, वे ज्यादातर सटीक साबित हो चुकी हैं। जैसे, ब्रिटिश राजकुमारी डायना की मौत, जर्मनी के शासक एडोल्फ हिटलर का उदय, परमाणु बम, द्वितीय विश्व युद्ध और 9/11 के हमले जैसी अनेक सटीक भविष्यवाणियां नास्त्रेदमस पहले कर चुके थे। उन्होंने 2019 के बारे में भी भविष्यवाणी की थी।

नास्त्रेदमस कविताओं के माध्यम से भविष्यवाणी करने के जाने जाते थे। वह अपने भयानक वक्तव्य के लिए दुनियाभर में आलोचना का शिकार बनते रहे हैं। आज भी विद्वान उनकी आलोचना करने से नहीं रुकते हैं।

1555 में लिखी किताब ‘लीस प्रॉपर्टीज’ में नास्त्रेदमस ने कहा था कि 2019 में धरती के लोगों को भयानक दुख झेलना पड़ेगा और इसी साल पूरी दुनिया का सर्वनाश कर देने वाला तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा, जो करीब 27 साल तक चलेगा। 942 कविताओं से भरी उस किताब में भविष्य के बारे में लिखा गया है। उसके मुताबिक यूरोप में भयंकर बाढ़ जमकर तबाही मचाएगी। वहीं एक विनाशकारी भूकंप भी आएगा, जो कैलिफोर्निया (अमेरिका) से वैंकुवर (कनाडा) के बीच उभर रहा है। विश्व के मध्य पूर्वी देशों में आतंकवाद और धार्मिक उग्रवाद भी काफी तेजी से बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here