ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘Toxic’को साल का शब्द घोषित किया है। ‘Toxic’ यानी ‘जहरीला’ ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की वेबसाइट पर बताया गया है कि पिछले एक साल में पर्यावरण और राजनीतिक माहौल को देखते हुए ये शब्द चुना गया है।

इसमें कहा गया है कि इन हालातों में ये शब्द बहुत सी चीजों पर लागू होता है, इसलिए ये सबसे सटीक चुनाव था। वेबसाइट ने बताया कि रिसर्च में पता चला है कि इस साल में लोगों ने इस शब्द का इस्तेमाल कई संदर्भों में किया है।

लोगों ने स्थितियों, चिंताओं और घटनाओं को इस शब्द के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वेबसाइट ने कहा है कि ‘अपने शब्द के वास्तविक अर्थ में इस शब्द को हम अपने पर्यावरण और स्वास्थ्य को लेकर इस्तेमाल करते रहे हैं।’

वेबसाइट ने प्लास्टिक के जहर जैसे उदाहरण दिए। लेकिन कहा कि अब इसके अलावा लोग इस शब्द का इस्तेमाल वर्कप्लेस, स्कूल, कल्चर, रिलेशनशिप और तनाव जैसी चीजों के लिए करते हैं।

अंग्रेजी में टॉक्सिक का प्रयोग पहली बार 17वीं सदी के मध्य में हुआ था, जो मध्ययुगीन लातिन शब्द टॉक्सिकस से आया था। इसका अर्थ ‘जहर’ या ‘जहर से भरा’ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here