Vinesh Phogat : बजरंग पूनिया के बाद अब महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी लौटा दिए राष्ट्रीय पुरस्कार, कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न…

0
30

Vinesh Phogat: एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी बजरंग पूनिया की तरह ही मेडल और अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कार लौटा दिए हैं। विनेश ने शनिवार (30 दिसंबर) को भारत सरकार द्वारा दिए गए खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न को कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया।

दरअसल, विनेश फोगाट ने महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में अपने पुरस्कार लौटाने के लिए प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (पीएमओ) की ओर जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें कर्तव्य पथ पत्र ही रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने अपने अवॉर्डस् को कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया। बता दें कि कुछ ही दिन पहले विनेश ने पुरस्कारों को वापस करने का ऐलान किया था।

Vinesh Phogat : विनेश ने प्रधानमंत्री को लिखा था लेटर

इससे पहले WFI में चल रहे विवाद को लेकर विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने पूरे मामले और डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा जताई थी। तब उन्होंने पत्र में महिला पहलवानों को न्याय ना मिलने पर कहा था कि वह अपना अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगी।

इससे पहले भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्म श्री अवार्ड कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर छोड़ दिया था। वहीं, महिला पहलवान साक्षी मलिक ने संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने पर संन्यास लेने का ऐलान किया था।

बता दें कि कई महिला पहलवानों द्वारा पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ-साथ कई पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद बृज भूषण को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। लेकिन हाल ही में हुए चुनावों में डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष के चुनावों में बृजभूषण के करीबी को अध्यक्ष बनाने पर विवाद खड़ा हो गया था। बता दें, खेल मंत्रालय ने हाल ही में बने नए डब्ल्यूएफआई पैनल को बर्खास्त कर दिया और साथ ही संजय सिंह को भी अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया था। हालांकि, खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के निलंबन की वजह तय नियमों को सही ढंग से ना मानने को बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here