उत्तर प्रदेश के विकास खंडों और जिला मुख्यालयों पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों को खाद, बीज और फसलों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी गई। जिससे फसलों की पैदावार बढ़े और उनकी आय दोगुनी हो सके। एक दिवसीय कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती किसानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी समस्याओं का समाधान भी बताया। कम समय और कम रकबे में किस तरह ज्यादा से ज्यादा फसल उगाकर पैदावार बढ़ाई जाए। इसके बारे में भी किसानों को जानकारी दी।.

कार्यशाला में कृषि उत्पादन में अग्रणी किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों के साथ ही उद्दान विभाग, पशुपालन विभाग समेत कई विभागों के कर्मचारी, अधिकारी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री एस पी सिंह बघेल के साथ ही कई मंत्री विधायक और स्थानीय नेता भी शामिल हुए।

बता दें कि प्रदेश में सत्ता संभालने के ठीक बाद ही योगी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी कर ऐतिहासिक फैसला लिया था। लेकिन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानों में जागरूकता बेहद जरूरी है। लिहाजा कृषि विभाग की तरफ किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन बड़ी भूमिका निभा सकता है।पीएम मोदी ने खुद किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था।अब 2019 का चुनाव आने वाला है।तो मोदी सरकार एक बार फिर किसानों को उनकी आय दोगुनी करने का भरोसा दिला रही है।लेकिन क्या ये होगा।?

एपीएन ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here