World Heritage Day है आज, जानें क्यों जरूरी है ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण

World Heritage Day: इस दिन लोगों में अपने विरासत के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है।

0
642
World Heritage Day
World Heritage Day

हर साल पूरे विश्व में 18 अप्रैल को World Heritage Day मनाया जाता है। इसको International Day Of Monuments And Sites भी कहा जाता है। यह दिवस विश्व धरोहर स्थलों और स्मारकों के इतिहास और विविधता को बनाए रखने को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि UNESCO ने 167 देशों के 1,155 स्मारकों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में घोषित किया है।

Screenshot 2022 04 18 101944

World Heritage Day का इतिहास

1982 में स्मारकों और स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय परिषद (ICOMOS) ने 18 अप्रैल को World Heritage Day के तौर पर घोषित किया था। इसके बाद 1983 में UNESCO ने अपने 22वें General Conference के दौरान इसको अपना पूरा समर्थन दिया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि लोगों में ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सकें। साथ ही लोगों को इनकी अहमियत बताई जा सकें।

Screenshot 2022 04 18 102015

World Heritage Day का महत्व

हम सभी जानते हैं कि हमारी ऐतिहासिक इमारतें हमारे साथ हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए एक धरोहर है। हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए इतने मजबूत सांस्कृतिक विरासत छोड़े हैं जिसे चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ल्ड हेरिटेज डे को विश्व स्तर पर मान्यता दी गई है ताकि स्मारकों और ऐतिहासिक स्थानों के संरक्षण के साथ ही उससे जुड़े इतिहास को संजों कर रखा जा सके।

Screenshot 2022 04 18 102105

इस दिन का लक्ष्य और महत्व ऐतिहासिक स्मारकों और स्थानों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक अखंडता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतनी समृद्ध और विविध संस्कृति के प्रति ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम न केवल इस विरासत को संजोएं बल्कि इसे नुकसान पहुंचने से भी बचाएं।

Screenshot 2022 04 18 102134

World Heritage Day 2022 की थीम

हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड हेरिटेज डे की एक थीम रखी गई है। यह थीम इसलिए रखी जाती है ताकि हम अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर सकें। साल 1983 से The International Council On Monuments And Sites ही इसकी थीम रिलीज करता आया है। इस साल की वर्ल्ड हेरिटेज डे की थीम “Heritage and Climate” है। इस थीम के जरिए लोगों तक ये संदेश पहुंचाया जाएगा कि कैसे हमारे हेरिटेज जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए मददगार हैं। इसके लिए ICOMOS ने कई विषय भी सुझाए हैं।

संबंधित खबरें:

International Jat Day 2022: 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस, जानिए कब हुई इसकी शुरूआत, क्या है उद्देश्य?

International Day of Peace 2021: आज मनाया जा रहा है विश्व शांति दिवस, जाने इस बार की थीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here