Yoga For Better Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किए जा सकते हैं ये 5 जबरदस्त योगासन!

0
63

Yoga For Better Eyesight: जिस तरह सारे दिन काम करने के बाद हमारा शरीर थक जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारी आंखें भी थक जाती हैं। कंप्यूटर और मोबाइल के साथ ही हमारी नींद का तरीका भी काफी हद तक आंखों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार है। आंखें हमारे शरीर का अहम अंग है। लेकिन फिर भी हम इनका ख्याल अच्छे से नहीं रख पाते हैं। आंखों की रोशनी की बात की जाए तो एक बार रोशनी कम होती है तो बढ़ने में खासा परेशानी होती है। योगासन और सही जीवनशैली से भी आंखों की रोशनी बढ़ने में काफी मदद मिलती है।

Yoga For Better Eyesight: शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज की जाती है, ठीक वैसे ही आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी कुछ योग करना बेहद फायदेमंद रहता है। आंखों की एक्सरसाइज कई तरह की होती है, जैसे- ताली बजाना, पलकें झपकाना, आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना, आदि। आंखों के लिए योगासन करना आंखों की रोशनी बढ़ाने का सबसे बेस्ट तरीका है। आंखों का ध्यान रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ योग रोजाना करने चाहिए। आंखों की देखभाल के लिए जान लेते हैं बेहद आसान से योग।

पामिंग तकनीक (Palming Technique)

अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें। इससे हथेलियों की गर्माहट से आंखों की सिंकाई होती है। इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करें।

आंख घूमाना (Eye Roll)

अपनी कमर सीधी करके बैठें या खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे आंखों को 5-10 सेकंड के लिए क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं और फिर काउंटर क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं। यह आसन योग आंखों की मांसपेशियों के फोकस में सुधार करता है। इस प्रक्रिया को 2 बार दोहराया जा सकता है।

त्राटक (Trataka)

त्राटक या टकटकी एक प्रकार का योगासन है, जिसे आंखों के लिए किया जाता है। इसे करने के लिए किसी एक खास वस्तु पर टकटकी लगाकर देखना होता है। इसमें आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उस वस्तु पर होना चाहिए। इस प्रक्रिया को आप 3-4 बार कर सकते है।

आंखें झपकाना (Blinking)

यह सबसे आसान एक्सरसाइज है और आप इसे कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए पहले आंखों को तेजी से 5-10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड आंखे बंद करके उन्हें आराम दें और सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करें। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराया जा सकता है।

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना (Up & Down)

आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों की मूवमेंट बेहतर होती है और आंखों की रोशनी में सुधार की संभावना बढ़ती है। इस प्रक्रिया को भी 2-3 बार दोहराया जा सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है )

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here