Hijab Row पर Zaira Wasim बोलीं- हिजाब एक विकल्प नहीं है, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है

0
476
Zaira Wasim
Hijab Row पर Zaira Wasim बोलीं- हिजाब एक विकल्प नहीं है

जायरा वसीम (Zaira Wasim) कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद (Hijab Row) पर अपनी बात रखी। जायरा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, हिजाब एक विकल्प नहीं है, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है। आपको बता दें कि इससे पहले कई बॅालीवुड सेलेब्स ने हिजाब विवाद पर अपनी बात रखी। जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत, शबाना आजमी, सोनम कपूर शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में नया नाम दंगल फेम जायरा वसीम का जुड़ा है।

Zaira Wasim
Zaira Wasim

Zaira Wasim ने शेयर किया लंबा पोस्ट

जायरा ने अपने पोस्ट में लिखा- हिजाब एक विकल्प नहीं है, लेकिन इस्लाम में एक दायित्व है। और इसी तरह, एक महिला जो हिजाब पहनती है, वह उस भगवान द्वारा उस पर आनंदित एक दायित्व को पूरा कर रही है जिसे वह प्यार करती है और खुद को प्रस्तुत करती है। वह कृतज्ञता, विनम्रता, नाराजगी के साथ हिजाब पहनती हैं, और इस पूरी प्रणाली का विरोध करती हैं।

जायरा ने आगे लिखा कि, महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रोका जा रहा है और परेशान किया जा रहा है। मैं इसका विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह अन्याय है जो महिलाओं पर किया जा रहा हैं।

https://www.instagram.com/p/CaKnqRkB-Yu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=341a7bcb-4bbd-4da3-a212-b67aae506fac

जायरा वसीम आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। उन्होंने फिल्म रिलीज से पहले ही बॉलीवुड छोड़ दिया था। बॅालीवुड छोड़ने से पहले जायरा वसीम ने अपने पोस्ट में लिखा था, “जैसे ही बॉलीवुड में मैनें कदम रखा, मेरे लिए मेरे लिए पॉपुलर होने के कई रास्ते खुल गए। मुझे लोगों की अटेंशन मिलने लगी। हालांकि ये सब वो नहीं था, जिसकी मैंने ख्वाहिश की थी। खासकर सक्सेस और फैलियर को लेकर आज मुझे बॉलीवुड में 5 साल पूर हो गए हैं। मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं अपनी इस पहचान और जो काम मैं कर रही हूं मैं उससे खुश नहीं हूं।” 

https://www.instagram.com/p/BzUBXYrlsml/?utm_source=ig_embed&ig_rid=719a36a3-f9e5-478d-9fcc-757f8638162c

आपको बता दें कि 2 साल पहले 2019 में जायरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अनाउंस किया था कि वो एक्टिंग छोड़ रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here