एक लड़की को चार लड़कों से हुआ प्यार, चारों के साथ घर से भागी, शादी को लेकर हो गई कन्‍फ्यूज

पांच दिन पहले लड़की इन चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए। लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, इसी बीच मामला पंचायत में चला गया।

0
2876

यदि कोई कहे कि, एक लड़की को चार लड़कों से प्रेम हो गया और वो चारों के साथ घर से भाग गई। लेकिन तय नहीं कर पा रही है कि किस लड़के को अपना जीवनसाथी बनाए। यकीनन इस खबर पर भरोसा कर पाना मुश्किल है लेकिन ये सच है।

shadi 2

कुछ इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के टांडा इलाके से सामने आया है। जहां पर चार लड़कों के प्रेम में पागल एक लड़की घर-बार छोड़ कर लड़कों के साथ फरार हो गई। पर लड़की को किसी तरह परिजनों ने खोज निकला और शादी करने की बात आई तो सोच में पड़ गई आखिर शादी किसके साथ करनी है। उसे ये ही समझ नहीं आ रहा था उसे कौन सा लड़का ज्‍यादा पसंद है। तब यह मामला पंचायत में गया और अंतत: पर्ची डालकर फैसला करना पड़ा। 

पंचायत के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्‍चे से इसमें से एक पर्ची उठाने को कहा गया। बच्‍ची के पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया। लड़की की शादी उस लड़के से तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था। 

पांच दिन पहले लड़की इन चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए। लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, इसी बीच मामला पंचायत में चला गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए। 

बता दें कि, गांव वालों को समझ नहीं आ रहा था कि, इस मुद्दे को कैसे सुलझाया जाए। आखिरकार पंचायत की सूझबूझ के बाद लड़की के लिए एक सही लड़का पसंद किया गया। इस खबर की चर्चा जिले के हर घर में हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here