UP Election 2022 के लिए AAP ने जारी की तीसरी सूची, पूर्व IAS समेत 33 उम्‍मीदवारों को मिली टिकट

0
436
AAP released first list for UP Election 2022
AAP released first list for UP Election 2022

UP Election 2022: 5 राज्यों समेत उत्‍तरप्रदेश में भी कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP की नजर भी अगामी यूपी चुनाव पर है। चुनाव के मद्देनजर पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता यूपी का दौरा कर रहे हैं और पार्टी पूरा जोर लगा रही है। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने 33 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है।  

UP Election 2022 के लिए AAP ने पूर्व IAS को भी दी टिकट

aap

तीसरी लिस्‍ट में जिन प्रत्‍याशियों को टिकट दी गई है उनके बारे में पार्टी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 33 प्रत्याशियों में 1 पूर्व आईएएस, 2 PhD Holder, 9 पोस्ट ग्रेजुएट एवं 13 ग्रेजुएट शामिल हैं। बता दें कि शुक्रवार को ही लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में नौसेना में प्रमुख पदों पर रहे कर्नल अजय कुमार सिंह ने AAP की सदस्‍यता ली है। इस दौरान सांसद Sanjay Singh एवं प्रदेश अध्यक्ष Sabhajeet Singh भी मौजूद थे। बता दें कि इससे पहले अजय कुमार सिंह प्रसपा के सदस्‍य थे।

बता दें कि आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 16 January को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी और उसमें 150 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद उसने पहले चरण के चुनाव के लिए 20 और प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी। गौरतलब है कि यूपी चुनाव के लिए Arvind Kejriwal की पार्टी ने UP वालों से फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज और हर बेरोजगार को हर माह 5,000 रुपये आदि देने जैसे वादे किए हैं।

AAP Promises for UP elections
AAP Promises for UP elections

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here