APJ Abdul Kalam: जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जानें कलाम की जयंती पर कब से मनाया जा रहा है विश्व छात्र दिवस

0
467
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- ट्विटर- @narendramodi)

APJ Abdul Kalam:आज देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती है। पूरे देश में लोग उन्हें याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ तस्वीर पोस्ट कर उन्हें याद किया है। प्रधानमंत्री (Prime minister) ने ट्वीट किया है कि मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

आज मनाया जा रहा है विश्व छात्र दिवस

भारत के मिसाइलमैन कहे जाने वाले कलाम को छात्रों को दिए गए उनके सलाहों के लिए भी जाना जाता है। यूएनओ ने साल 2010 में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिन पर इसकी शुरुआत की थी। पिछले साल इस दिवस के लिए थीम ‘लर्निंग फॉर पीपल, प्लैनेट, प्रॉस्परिटी एंड पीस’ थी। बताते चलें कि कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था।

योगी आदित्यनाथ ने किया याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने याद करते हुए ट्वीट किया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, शुचिता, सरलता, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता की प्रतिमूर्ति, ‘भारत रत्न’, ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्ण नमन। भारतीयता को समग्रता में साकार करता आपका व्यक्तित्व-कृतित्व हमारे लिए पथ प्रदर्शक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here