Aryan Khan Drug Case: क्या होता है Rave Party ? कैसे बुलाए जाते हैं लोग

0
592
तस्वीर का उपयोग सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है ( फोटो- twitter- @Rave_Moments)

Aryan Khan Drug Case: आजकल बॉलीवुड में घमासान मचा हुआ है। NCB ने बॉलीवुड अभिनेंता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को Rave Party से गिरफ्तार किया है। आर्यन खान पर आरोप है कि उन्होंने Rave Party में Drug खरीदा और उसका सेवन किया। आर्यन की जमानत को लेकर सोमवार को सुनवाई की गई थी, मगर आर्यन को गुरुवार तक NCB को सौंप दिया गया।

यह रेव पार्टी कोर्डेलिया क्रूज़ पर आयोजित किया गया था। इस पार्टी सें आर्यन के साथ 8 और लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद पार्टी, और पार्टी में चल रहे ड्रग्स पर मुद्दा उठ गया।

क्या होता है Rave Party ?

रेव पार्टी बिना किसी को सूचना दिए आयोजित किया जाता है। किसी को पता नहीं होता कि कब, कहा, किस जगह पर आयोजित होगा। इस पार्टीं में ड्रग्स, संगीत, शराब, डांस और कभी-कभी सेक्स जैसी चीजें आयोजित होती हैं। इस पार्टी को ऐसी जगह पर किया जाता है जहां पुलिस के पहुंचने कि संभावना कम हो। ड्रग्स बेचने वालों का यह रेव पार्टी आमदनी का अड्डा होता है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए आपके पास लाख रुपये फीस भरने के लिए होना चाहिए। इस लिए इस पार्टी में केवल अमीर घर के लोग शामिल होते है। रेव पार्टी 24 घंटों से लेकर 3 दिनों तक चलती है।

इस पार्टी में लोगों को कैसे बुलाया जाता है ?

इस पार्टी में लोगों को बुलाने के लिए कोड भाषा का प्रयोग किया जाता है। इस पार्टी में लोगों को बुलाने का सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। रेव पार्टी की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर एक छोटा ग्रुप बनाया जाता है, और लोगों को बुलाने के लिए कोड भाषा का प्रयोग किया जाता है। इस पार्टी में हर किसी को शामिल नहीं किया जाता है। कई बार एक दूसरे के माध्यम से लोगों को पार्टी की जानकारी मिल जाती है।

क्या-क्या बरामद हुआ था क्रूज पार्टी में ?

कोर्डेलिया क्रूज़ पर आयोजित इस रेव पार्टी में NCB ने 13 ग्राम कोकिन, 5 ग्राम मेफेड्रोन और 22 टेबलेट एक्सटेसी बरामद किया था। इस रेव पार्टियों में एक्सटेसी, केटामाइन, एमडीएमए, एमडी और चरस भी लिया गया था।

ये भी पढ़ें:

Priyanka Gandhi पहुंची वाराणसी, PM Modi के संसदीय क्षेत्र से शुरू करेंगी चुनाव प्रचार

खाद्य तेलों के दाम होंगे कम, Consumer Ministry ने अगले साल तक खाद्य तेलों पर लगाई स्टॉक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here