Bihar Bypoll: Lalu Prasad ने कांग्रेस प्रभारी को कहा, ‘भकचोन्हर’, RJD ने बताया शब्द का अर्थ

0
583
Laloo Yadav on Pm Modi top news
Lalu Yadav

Bihar Bypoll: बिहार में दो सीटो में उपचुनाव होने वाले हैं और उपचुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। महागठबंधन का हिस्‍सा रहे आरजेडी और कांग्रेस ने इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसलिए इन दोनों का निशाना बीजेपी के साथ-साथ एक दूसरे पर भी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के सुप्रीमो Lalu Yadav ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था और उन्‍होंने बिहार कांग्रेस के प्रभारी Bhakta Charan Das को भकचोन्हर कहा था।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगाए जाने लगे और विवाद बढ़ने के बीच अब आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भकचोन्हर शब्‍द के हिन्‍दी और इंग्लिश में  अर्थ बताए गए हैं।

आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ”जिन लोगों को ठेंठ बिहारी शब्द “भकचोन्हर”का अर्थ नहीं मालूम उनकी जानकारी बढ़ा देते है। भकचोन्हर – भ्रांतचित्त, शून्यचित्त, खोया-खोया English – Absent minded, Saddish”

भक्‍तचरण दास का बिना नाम लिए उन पर हमला करते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके पिता को कोई कितना भी बदनाम करले लेकिन वो उनके जैसे कभी नहीं बन पाएंगे। राजद के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, ”जनादेश चोरों की टोली बदनाम करके भी क्या पाओगे जननेता लालू जी के जैसा क्या बन पाओगे..”

ज़मानत ज़ब्त कराने के लिए कांग्रेस का साथ देते?:Lalu Yadav

बिहार में उपचुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव ने कहा था, ”कांग्रेस के साथ गठबंधन क्या होता है? हम हारने के लिए कांग्रेस का साथ देते? ज़मानत ज़ब्त कराने के लिए उनका साथ देते?”

पत्रकारों के सवाल कि भक्‍त चरण दास ने कहा है कि राजद ने पर्दे के पीछे बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया है, इस पर लालू यादव जवाब दिया था कि भक्‍त चरण दास भकचोन्हर है।

Kanhaiya Kumar ने तेजस्वी पर निशाना साधा था

शुक्रवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इशारों-इशारों में आरजेडी पर हमला किया था। उन्‍होंने तेजस्वी यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि हमारे पिता ने हमें राजनीति में कोई थाती नहीं दी और जिनके पिता ने राजनीति में सबकुछ दिया वो उसे दूसरों को देने के बजाय खुद के आसपास ही समेट कर रखे हुए हैं।

बिहार में तारापुर (Tarapur) और कुशेश्वरस्थान (kusheshwarsthan) सीट पर 30 अक्‍टूबर को उपचुनाव होने वाले है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: उपचुनाव के बीच Lalu Yadav पहुंच रहे हैं Patna, सियासत में मची हलचल

Bihar By-Polls: Congress के बाद अब Pappu Yadav ने Tejashwi Yadav को घेरा, बोले- विपक्ष को तो मछली मारने से ही फुर्सत नहीं है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here