BPL में बाउंसर से चोटिल हुए Andre Fletcher अब खतरे से बाहर, खुलना टाइगर्स के मैनेजर ने दी जानकारी

0
418
BPL
BPL

BPL के एक मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी Andre Fletcher को बल्लेबाजी करते समय बाउंसर गेंद गर्दन पर गेंद जा लगी थी। बाउंसर लगने के बाद फ्लेचर वहीं पर गिर गए थे। अब उसकी अपडेट आ चुकी है। फ्लेचर बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलना टाइगर्स के लिए खेलते हैं। खुलना टाइगर्स के मैनेजर नफीस इकबाल ने कहा कि आंद्रे फ्लेचर अब खतरे से बाहर हैं। वो अब कोई तकलीफ महसूस नहीं कर रहे हैं।

BPL में एक मैच के दौरान Andre Fletcher को लगी थी बाउंसर

आपकों बता चले कि आंद्रे फ्लेचर को बल्लेबाजी करते समय एक बाउंसर गेंद उनके गर्दन पर जा लगी। गर्दन पर गेंद लगने के बाद वो दर्द में दिखे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रेजौर रहमान रजा की गेंद पर फ्लेचर चोटिल हो गए थे। खुलना टाइगर्स के लिए खेलते हुए फ्लेचर 12 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच एक गेंद जाकर उनकी गर्दन पर जा लगी और वो घायल हो गए।

BPL: Andre Fletcher health updates
Andre Fletcher

पारी के सातवां ओवर रेजौर रहमान रजा लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद अचानक इतनी तेज उछली कि जिससे फ्लेचर बच नहीं पाए। गेंद हेलमेट के ग्रिल के नीचे सीधे गर्दन पर जा लगी। गेंद लगने के बाद वो सीधे जमीन पर गिर पड़े और उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में सिकंदर रजा ने मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में फ्लेचर की जगह ली और 22 रन बनाए।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फिजिशियन ने भी दिया अपडेट

फ्लेचर की इंजरी पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फिजिशियन ने कहा कि फ्लेचर को कुछ देर मैदान में निगरानी में रखा गया था और वो अब ठीक होते दिख रहे है। वहीं खुलना टाइगर्स के मैनेजर नफीस इकबाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आंद्रे फ्लेचर अभी खतरे से बाहर हैं। वह होश में हैं और कोई तकलीफ महसूस नहीं कर रहे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here