Chhath Mahaparv की हुई शुरुआत, Yamuna के जहरीले पानी में डुबकी लगा रहे हैं व्रतधारी, देखें तस्वीरें

0
606
Chhath Puja 2021 in Yamuna
Chhath Puja 2021 in Yamuna

छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) की शुरुआत  8 नवंबर से नहाय खाय से हो गई है। आज से लेकर पूरे चार दिन तक छठ की रौनक घाटों पर दिखाई देगी। पहले दिन की शुरुआत नहाय खाय से होती है। दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन अस्त होते सूर्य को या फिर उदय होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से ये महापर्व शुरू हो जाता है। यह त्योहार खासतौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रेदश और झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है। छठ का पर्व दीवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) मे भी छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है, लेकिन यहां से जो तस्वीरे सामने आ रही हैं वह परेशान करने वाली है।

यमुना की गोद में जहरीली झाग या कहें गाद बैठ गया है। इस प्रदूषित पानी में व्रतियों ने स्नान किया और छठ पूजा की शुरुआत की। बर्फ नुमा दिखने वाला यह पहाड़ जहरीली गाद है।

कोरोना काल के कारण दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा करने की अनुमति नहीं दी है। पर आस्था के महापर्व में लोग डुबकी लगा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार दिल्ली के कालंदि कुंज इलाके में यमुना नदी में भारी मात्रा में जहरीली झाग जमा हो गई है। उसी झाग में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

Image
Chhath Puja 2021 in Yamuna

यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई जिसके कारण पानी में झाग दिख रहा है। यह एक तरह की जहरीली गैस होती है। अमोनिया के कारण दिल्ली में पानी सप्लाई में काफी दिक्कत हो रही है।

Image
Chhath Puja 2021 in Yamuna

यमुना नदी के जहरीली पानी में छठ पूजा का व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष अपनी जान को जोखिम में डाल कर यहां पर स्नान कर रही हैं।

यमुना नदी का पानी इनता जहरीला हो गया है किसी की जान भी जा सकती है। पर भक्त अपनी जान को खतरे मेें डाल कर छठ पूजा मना रहे हैं।

Image
Chhath Puja 2021 in Yamuna

इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पानी इतना खराब है कि इसमे नहाने वालों को त्वचा से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं।

हर साल राजधानी में यही तस्वीर देखने को मिलती है। यमुना सालों से इसी तरह दर्द झेल रही है। कोई उनकी तरफ देखने के लिए तैयार नहीं है।

Image
Chhath Puja 2021 in Yamuna

यमुना का झाग वाला पानी दूर से देखने में काफी सुंदर दिखता है लेकिन पास जाकर देखा जाए तो जहरीले पान से मुलाकात होगी।

दिल्ली की हवा जहरीली तो हो गई है। साथ ही पानी में जहर उतर रहा है। इस जहर के बीच जनता रहने के लिए मजबूर है।

Image
Chhath Puja 2021 in Yamuna

यह भी पढ़ें:

Chhath Puja 2021 Date: कब है छठ पूजा? यहां जानें सबकुछ

Chhath Puja 2021: नहाय खाय से छठ की शुरुआत, चार दिन तक घाटों पर रहेगी रौनक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here