नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरूवात आज हो गई है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से ये महापर्व शुरू हो जाता है। यह त्योहार खासतौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रेदश और झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है। छठ  का पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है।

छठ महापर्व में सूर्यदेवता की उपासना की जाती है। इस पर्व की शुरूवात नहाय खाय से होती है और पूरे चार दिन तक इसकी धूम रहती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान किया जाता है। नया कपड़ा पहनकर पूजा की जाती है। बाद में चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं। व्रती के भोजन करने के बाद परिवार के बाकी सदस्य भोजन करते हैं।

पूरे 6 दिन भोर होते ही सभी के घर में छठ का गाना बजने लगता हैै। छठ में गानों का बड़ा महत्व होता है। हिंदी पट्टी के लोग छठ में भोजपुरी गाना सुनना पसंद करते हैं। इसमें भोजपुरिया समाज के कई बड़े गायक शामिल हैं। आज हम आपको यहां पर छठ से जुड़े गीत को सुनाएंगे।

खेसारी लाल यादव को बिहार की जनता और उत्तरप्रदेश की बेहद प्यार करती है। इनका गाना शादी हो या त्योाहर हमेशा लोग सुनते हैं। “छठ घाटे चलीं” ये गाना लोग छठ के समय खूब सुन रहे हैं। गाना आदिशक्ति यूट्यूब चैनल पर 31 अक्तूबर 2020 में रिलीज हुआ था। अब तक इसे 36,841,892 लोग देख चुके हैं। इस गाने में “गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल रे” गाने से पहचान बनाने वाली कलाकार अंतरा सिंह दिख रही हैं।

भोजपुरिया समाज का नाम गर्व से उपर करने वाली गायिका शारदा सिन्हा का गाना “केलवा के पात पर” बेहद ही प्यारा गाना है। बिना किसी शोर-सराबा के ये गाना दिमाग को शांत करता है। सुबह-सुबह छठ में बजाने के लिए सबसे सुंदर गाना है। इस गाने को 12 नवंबर 2018 में रिलीज किया गया था। इस गाने को 23,796,385 लोग अपना प्यार दे चुके हैं।

पवन सिंह का नाम भारत से विदेश में फेेमश है कारण उनका गाना है “लॉलीपॉप” छठ पर लोग उन्हें कैसे भूल सकते हैं। “जोड़े-जोडे नारियल” ये गाना सुबह को सुहाना कर देने वाला है। इसे पलक ने गाया है इनका साथ पवन सिंह ने दिया है। गाना 31 अक्तूबर 2019 को रिलीज किया गया था। 4,970,317 लोगों ने देखा।

अपनी एक्टिंग और गाने से लोगों को दीवाना बनाने वाले दिनेश लाल यादव को भी लोग खूब पसंद करते हैं। “इनका गाना छठ के बरत माई भूखे” 17 नवंबर 2020 को रिलीज हुआ है। इस गाने को 94,000 से अधिक लोग देख चुके हैं।

उदीयमान सूर्य को 21 नवंबर को सुबह अर्घ्य देने के बाद व्रतियां व्रत का पारण करेंगी। इसके साथ छठ पूजा संपन्न हो जाएगी। चार दिन घाटों पर रौशनी रहती है। भक्त मां की भक्ती में वीलीन रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here