Dev Deepawali 2021: देव दीपावली पर जगमगा उठी काशी, देखें तस्वीर

0
496
Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

Dev Deepawali 2021: देव दीपावली (Dev Deepawali) गुुरूवार को पूरे देशभर में बड़े धूम धाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन स्वर्गलोक से देवता पृथ्वीलोक पर दीपावली मनाने के लिए आते हैं इसलिए इसे देव दीपावली कहते हैं। देव दीपावली के अवसर पर कला, श्रृंगार, साहित्य और अध्यात्म की नगरी Kashi में गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। Varanasi की सांस्कृतिक समृद्धियों और विरासतों की मनमोहक झलकियों को देव दीपावली के अवसर पर आयोजित गंगा महोत्सव की तस्‍वीरों में देखिए।

देव दीपावली के अवसर पर आयोजित गंगा महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान Varanasi के घाट जगमगा उठे।

1Dev Deepawali min
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी (स्वतंत्र प्रभार) ने वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर आयोजित गंगा महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

4Dev Deepawali min
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

लोक गायक अरुण मिश्रा ने महोत्सव को अपने सुरों से सजाया।

3Dev Deepawali min
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

Varanasi में देव दीपावली के अवसर पर आयोजित गंगा महोत्सव की पहली संध्या पर राहुल मुखर्जी ने श्रीराम और माता सीता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी एवं सीता हरण के प्रसंग को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।

2Dev Deepawali min
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

गंगा महोत्सव की पहली संध्या अलीशा मिश्रा के तबला वादन से संगीतमय हो गई।

Dev Deepawali1 min
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

गंगा महोत्सव के आयोजन में विश्वमोहन भट्ट ने अपने मोहन वीणा वादन से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Dev Deepawali5 min
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

Dev Deepawali2021 के अवसर पर राजघाट Varanasi में आयोजित गंगा महोत्सव की प्रथम संध्या पर कुमकुम आदर्श द्वारा शिवशक्ति कथक बैले नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

Dev Deepawali7 min
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

गंगा महोत्सव की पहली संध्या पर भोजपुरी गायक मनोहर सिंह ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

Dev Deepawali6
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

यह दृश्‍य ऐसा लग रहा है मानों आसमान में उड़ रहे पैराशूट जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं कि Dev Deepawali 2021 आ गई है।

Dev Deepawali12
Ganga Festival in Kashi on the occasion of Dev Deepawali (Pic: UP Tourism Twitter)

यह भी पढ़ें: Dev Deepawali 2021: हाथ नहीं है फिर भी बनाते हैं मिट्टी के दीये… देखें Video

Dev Deepawali 2021: देव दीपावली का क्या है महत्व? जानें इससे जुड़े कार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here