Divya Bharti की ‘हमशक्ल’ Manju Thapa जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

0
1615
manju thapa
दिव्या भारती की ‘हमशक्ल’ मंजू थापा जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

Manju Thapa की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिन्हें लोग दिव्या भारती की हमशक्ल कह रहें है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिव्या भारती ने (Divya Bharti) ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को घायल कर दिया था। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही पहले ही साल 12 फिल्में की थीं, हालांकि उनकी ये सक्सेस लंबे समय तक नहीं टिक पाई और एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया। दिव्या भारती ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

divya bharti 2

15 साल की उम्र में जीता प्लेनेट मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का खिताब

इसी बीच उनकी एक हमशक्ल मंजू थापा की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिन्हें लोग दिव्या भारती की हमशक्ल कह रहें है। लोग उन्हें काफी पसंद कर रहें है। दार्जिलिंग की रहने वालीं मंजू थापा 18 साल की हैं। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में प्लेनेट मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा मंजू ने मिस टीन रिपब्लिक ऑफ इंडिया 2018 और मिस ग्लोरी ऑफ नोटिस 2018 का खिताब भी जीता है। 

divya bharti7

9 साल की उम्र में ही पिता का साथ उठ गया

आपको बता दें कि मंजू थापा और दिव्या भारती की जन्म की तारीख एक ही है। मंजू का जन्म 25 फरवरी 2003 को कोलकाता में हुआ और दिव्या भारती का जन्म भी 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। लेकिन पैदा होने की जगह अलग है।

divya bharti 5

मंजू एक स्टूडेंट हैं, जिनके ऊपर से 9 साल की उम्र में ही पिता बल बहादुर थापा का साया उठ गया था, तबसे वो अपनी मां तूलासा थापा के साथ रहती हैं।

divya bharti 6

इंटरव्यू के दैरान मंजू थापा ने बताया कि उन्हें भी दिव्या भारती की तरह मॉडलिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी है। उन्हें नेपाल, साउथ, और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से कुछ प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले हैं, जिनपर वो विचार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Ankita Kanwar ने Insta पर शेयर की आपबीती, Husband Milind ने किया कमेंट

फैमिली के साथ Maldives में Enjoy करती दिखीं Parineeti Chopra, शेयर की खूबसूरत Photos

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here