Eid Milad-un-Nabi 2021: ईद मिलाद-उन-नबी आज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने लोगों की दी बधाई, यहां पढ़ें इतिहास और महत्व…

0
759
Happy Eid-Al-Fitr 2022
Happy Eid-Al-Fitr 2022

Eid Milad-un-Nabi 2021: ईद मिलाद उन नबी का त्योहार आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने लोगों को इस अवसर पर बधाई दी है। राष्ट्रपति (President) ने लिखा है कि पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए, हम सब पैगम्‍बर मुहम्‍मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि मिलाद-उन-नबी की बधाई। चारों ओर शांति और समृद्धि हो। दया और भाईचारे के गुण हमेशा कायम रहें। ईद मुबारक!

Eid Milad-un-Nabi का इतिहास और महत्व

इस दिन के इतिहास की बात की जाए तो ईद मिलाद उन नबी तब से मनाया जाता है जब से इस्लाम धर्म की शुरुआत हुई है। पैगंबर मुहम्मद को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता रहा है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ते हैं, रोजे रखतें हैं और जकात (दान) करते हैं। मुस्लिम समाज के अधिकतर फिरके इस दिन को मनाते हैं लेकिन वहाबी-सलाफी, देवबंदी मत के मुस्लिम इसे त्योहार के रूप में मनाने से सहमत नहीं हैं। उनके मुताबिक यह बिद्दत है और इस्लाम का हिस्सा नहीं है। हालांकि एक मान्यता ये भी है कि इस दिन ही पैगंबर मुहम्मद का निधन भी हुआ था। भारत समेत ज्यादातर मुस्लिम आबादी वाले देश इस दिन छुट्टी रखते हैं लेकिन देशों की सूची में सऊदी अरब और कतर का नाम नहीं है।

पैगंबर मुहम्मद का संक्षिप्त परिचय

पैगंबर मुहम्मद का जन्म सन् 570 में सऊदी अरब के मक्का में हुआ था। उन्होंने ही इस्लाम धर्म की शुरुआत की थी। मुस्लिम समुदाय की मानें तो पैगंबर मुहम्मद आखिरी पैगंबर थे। पैगंबर मुहम्मद के जन्म से कुछ समय पहले उनके पिता अबदुल्ला का निधन हो गया था। जब पैगंबर मुहम्मद 6 साल के थे तो उनकी मां का भी निधन हो गया था और वे अनाथ हो गए।

यह भी पढ़ें: Muslim Personal Law Board ने कहा, लड़कियों की शादी में दहेज की जगह Property में हिस्सा दें

उनके परिवार के दूसरे लोगों ने उनकी देखरेख की। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक जब मुहम्मद 40 साल के हुए तो उनकी मुलाकात जिबराइल से हुई। जिन्होंने उन्हें ईश्वर की इच्छा के बारे में बताया। बाद में ईश्वर की बतायी शिक्षाओं का पैगंबर मुहम्मद प्रचार करने लगे और ऐसे इस्लाम धर्म की शुरुआत हुई। मुस्लिम समुदाय पैगंबर मुहम्मद को ईश्वर का संदेशवाहक मानता है। सन् 632 में पैगंबर मुहम्मद की बीमार पड़ने से मृत्यु हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here