GATE 2022: अब तक जारी नहीं किया गया Admit Card, गेट परीक्षा 2022 हो सकती है स्थगित

0
2466
GATE Admit Card 2022
GATE Admit Card 2022

GATE 2022 Exam का आयोजन IIT Kharagpur द्वारा 5 फरवरी  से 13 फरवरी तक किया जाना है। लेकिन उम्मीदवार लगातार परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, उम्मीदवारों के लिए GATE Admit Card 3 जनवरी को जारी किया जाना था लेकिन संस्थान ने उसे स्थगित कर दिया था। इस सप्ताह की शुरूआत में संस्थान निदेशक ने कहा है कि हम चर्चा कर रहे हैं कि GATE 2022 Exam को आयोजित करना है या महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसको स्थगित करना है। लेकिन फिर भी उम्मीदवार सोशल मीडिया पर कोविड महामारी का हवाला देते हुए प्रशासकों से परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।

IIT e1645530345293

GATE 2022 Exam के परीक्षा केंद्र बदलने की भी मांग

उम्मीदवार परीक्षा को स्थगित करने की मांग के साथ ही कोविड महामारी के कारण अपने परीक्षा केंद्र में भी बदलाव करने की मांग कर रहा हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि महामारी के चलते काफी पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में इन प्रतिबंधों के कारण उम्मीवार आवंटित परीक्षा शहर में पहुंचने में असक्षम हो सकते हैं तो उनको परीक्षा शहर में बदलाव करनो का विकल्प दिया जाए।

GATE 2022 Admit Card

पहले GATE 2022 का Admit Card IIT Kharagpur द्वारा 3 जनवरी, 2022 को जारी किया जाना था, जिसे स्थगित करने के बाद 7 जनवरी, 2022 को जारी किया जाना था लेकिन संस्थान द्वारा इसे एक बार फिर टाल दिया गया है। इसके बाद पोर्टल पर Admit Card को लेकर फिलहाल कोई जानकारी अपडेट नहीं की गयी है। Admit Card से जुड़ी जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहना होगा।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 3 3

GATE 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

गेट 2022 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Entrance exam की तैयारी करते रहें। अधिकारियों ने पहले ही गेट 2022 Syllabus और Exam Pattern जारी कर दिया है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे गेट 2022 Syllabus के सभी विषयों को पूरा करें। IIT खड़गपुर ने गेट 2022 Mock Test, Online Mode में जारी किया गया है। Exam Pattern की जानकारी के लिए उम्मीदवार GATE Mock Test को देख सकते हैं।

ध्यान देना होगा कि गेट 2022 मॉक टेस्ट का प्रयास करने के लिए किसी Login Credentials की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों के लिए एक Default Login ID और Password पहले ही दर्ज कर दिया जाएगा। गेट एक राष्ट्रीय स्तर का Entrance Exam है जो IIT और अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में M.Tech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। PSU में भर्तियों के लिए भी GATE Score पर विचार किया जाता है।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 4

ऐसे करें GATE Admit Card 2022 डाउनलोड

  • चरण-1 सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।
  • चरण-2 अब “GATE 2022 admit card” पर क्लिक करना होगा।
  • चरण-3 Login Details जैसे अपना Enrollment Number और Email Address भरना होगा।
  • चरण-4 अब आपका Admit Card आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • चरण-5 अपना Admit Card डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक Print Out निकलवा लें।

NOTE: Admit Card का लिंक अगली तारीख तक Active होगा।

यह भी पढ़ें:

GATE 2022 का Admit Card जल्द ही होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड..

UPPSC PCS 2021: जारी की गई परीक्षा की तारीख, यहां पढ़ें गाइडलाइन्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here